
शूकर और तेंदुआ दोनों ही एक कुएं में जा गिरे
खरगोन. हिंसक जानवर अपना मूल स्वभाव नहीं छोड़ते। एक तेंदुआ शिकार की तलाश में घूम रहा था कि अचानक उसे शूकर दिखाई दिया। उसने तुरंत हमला कर दिया पर इस दौरान शूकर और तेंदुआ दोनों ही एक कुएं में जा गिरे। शूकर पानी में गिरा जबकि तेंदुआ छड़ के सहारे बैठ गया। इन दोनों जानवरों की जिंदगी संकट में है पर तेंदुआ फिर भी बार—बार पानी में गिरे शूकर पर हमला करने की कोशिश कर रहा है।
तेंदुए और शूकर के कुएं में गिर जाने की यह घटना खरगोन में हुई। रात में दोनोें जानवर एक खेत में बने कुएं में जा गिरे थे। सुबह जब खेत का मालिक यहां आया और उसने कुएं में झांका तो दोनों को देख दंग रह गया। इधर गांववालों को इसका पता चला तो खेत में बने कुएं के आसपास लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की वन विभाग को भी सूचना दे दी है लेकिन अभी तक टीम का इंतजार किया जा रहा है।
खरगोन के कसरावद क्षेत्र में यह वाकया हुआ है। यहां के नावड़ातोड़ी में शूकर का शिकार करने के दौरान तेंदुआ कुएं में गिर गया। तेंदुए के साथ ही शूकर भी कुएं में गिरा। सुबह खेत मालिक सुरेश पाटीदार यहां आए और जैसे ही उन्होंने कुएं में देखा तो वहां तेंदुआ और शूकर दिखाई दिए। उन्होंने घबराकर तुरंत कुछ लोगों को बुलाया। इधर तेंदुए को देखने के लिए कुएं के आसपास ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
कुएं में तेंदुए के गिर जाने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को भी दी गई। वन अधिकारियों ने तेंदुए और शूकर को सुरक्षित निकालने के लिए टीम भेजने की बात कही है लेकिन अभी तक रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची है।
Published on:
29 Aug 2023 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allखरगोन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
