
Many workers buried in the temple collapse in Mogargaon in Khargone
मध्यप्रदेश में एक मंदिर ढह गया जिसके मलबे में कई लोग दब गए। प्रदेश के खरगोन में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा था। इलाके में तेज बारिश के कारण मंदिर धराशायी हो गया। इससे कई लोग दब गए। निर्माणाधीन मंदिर गिरने से इलाके में हाहाकार मच गया। हादसे के बाद मलबे में दबे लोगों को निकालना शुरु किया गया। पता चला है कि मंदिर के काम में लगे कुछ मजबूर दब गए जिनमें से एक की मौत हो गई है। हादसे में चार लोग घायल भी हुए।
खरगोन के मोगरगांव में यह दुर्घटना घटी। यहां निर्माणाधीन मंदिर की छत और दीवार ढह गई। मलबे में वहां काम कर रहे कई मजदूर दब गए। इनमें से एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि चार मजदूर बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
बताया जा रहा है कि तेज बारिश के कारण मंदिर ढहा। हालांकि प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश भी दे दिए हैं। मृतक के परिजनों को सहायता राशि देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बिस्टान थाना इलाके के मोगरगांव में सिंगाजी महाराज के मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा था। जोरदार बारिश के कारण मंदिर की छत और दीवार ढह गई। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया।
Updated on:
29 Oct 2024 02:58 pm
Published on:
02 Sept 2024 06:53 pm
बड़ी खबरें
View Allखरगोन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
