
MP Famous Tourist Place Maheshwar
खरगोन. देश के हृदय स्थल मप्र में सांस्कृतिक विरासत दूर-दूर तक फैली हुई है। इसमें निमाड़ को प्रकृति का वरदान मिला है। खरगोन जिले में तो ऐसे कई प्राकृतिक स्थल और प्राचीन मंदिर है, जो पर्यटकों और सैलानियों के लिए खास बने हुए हैं। इनकी बदौलत निमाड़ की पहचान देश-विदेश तक होने लगी है।
पर्यटन और धार्मिक स्थलों में महेश्वर का स्थान सबसे अलग
निमाड़ के पर्यटन और धार्मिक स्थलों में महेश्वर का स्थान सबसे अलग है। महेश्वर को नर्मदा नगरी के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है कि नर्मदा के सबसे सुंंदर घाट यही हैं। होशंगाबाद का सेठानी घाट भी प्रख्यात नर्मदा घाट है पर महेश्वर की सुंदरता कुछ अनूठी है।
अहिल्याबाई के किले और महल से नर्मदा का नजारा बहुत अद्भुत
नर्मदा घाटों के ऊपर बने अहिल्याबाई के किले और महल से नर्मदा का नजारा बहुत अद्भुत होता है। नर्मदा नदी का सौंदर्य भी बेहद दर्शनीय होता है। महेश्वर का नर्मदा अलग रूप में दिखती है। यहां नदी की गहराई अन्य स्थानों की अपेक्षा कुछ ज्यादा है। इतना ही नहीं महेश्वर में नर्मदा का वेग भी ज्यादा है।
इस दृश्य को देखने कई विदेशी पर्यटक भी यहां आते हैं
यहां नर्मदा का बहाव बहुत तेज है और यही कारण है घाट पर जगह-जगह रेलिंग बना दी गई है ताकि लोग ज्यादा गहराई और तेज बहाव में न जा सकें। यहां चलती नावों के कारण भी नर्मदा का दृश्य बदल जाता है। यहां की सुबह सुहानी होती है और इस दृश्य को देखने कई विदेशी पर्यटक भी यहां आते हैं।
Published on:
01 Jan 2020 10:23 pm
बड़ी खबरें
View Allखरगोन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
