
NTPC Power Plant Selda
सनावद। एनटीपीसी पावर प्लांट सेल्दा में बड़ी वारदात हुई है। यहां कई बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, लुटरों ने कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों पर हथियारों से हमला कर दिया। बाद में वे पथराव करते हुए जंगलों की ओर भागे। अब पुलिस लुटरों की तलाश में जुट गई है।
एक पुलिस जवान घायल
पुलिस के मुताबिक लुटेरों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात की। वे हथियारों से लैस होकर आए थे। लूट की नीयत से आए इन बदमाशों ने करीब 2 लाख से अधिक की कीमत के तार लूट लिए थे। सूचना मिलने पर एसएएफ के जवान मौके पर पहुंचे। वज्र वाहन के साथ ये जवान मौके पर आए लेकिन वहां 30 से अधिक लुटेरे थे। लुटेरों ने कर्मचारियों और जवानों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने जवानों पर पथराव किया। लुटेरों के हमले में एक एसएएफ जवान बुरी तरह घायल हुआ।
एसएएफ के जयंत दीक्षित ने बताया कि हम लोग उन्हें ढूंढ रहे थे तभी लुटेरों ने पथराव करते हुए हमें घेर लिया। उनके पास धारदार हथियार भी थे। हमले के बाद कंपनी के गार्डों द्वारा हवा में फायर करने के बाद लुटरे एसएएफ के जवानों को छोड़ कर भागे। घटना की सूचना पुलिस को कर दी गई है। दीक्षित ने बताया कि यहां सिर्फ 1 बटालियन कार्यरत है। हमले में व्रज वाहन के चालक को चोटें आई है। वहीं लुटेरों द्वारा लूटे गए करीब 2 लाख रुपए कीमत के वायरों को जब्त कर लिया गया है।
Published on:
31 Jan 2020 10:21 am
बड़ी खबरें
View Allखरगोन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
