27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मप्र के इस तीर्थ स्थल में जगन्नाथपुरी की तर्ज पर निकलेगी रथयात्रा, डोर खीचेंगे श्रद्धालु

-न्यौता देने आए जगन्नाथ सन्यास आश्रम के महंत ह्रदयगिरी महाराज, सकल हिंदू समाज की हुई बैठक

less than 1 minute read
Google source verification

खरगोन

image

Gopal Joshi

Jun 24, 2022

Rath Yatra like Jagannathpuri

इस आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है।

खरगोन.
जगन्नाथपुरी की तर्ज पर तीर्थ नगरी महेश्वर भी विशाल रथयात्रा एक जुलाई को निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां की जा रही है। इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने को न्यौता देने के लिए जगन्नाथ सन्यास आश्रम के महंत ह्रदयगिरी महाराज खरगोन पहुंचे। कुंदा नदी तट स्थित सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में सकल हिंदू समाज की बैठक हुई।
आयोजन समिति से जुड़े दीप जोशी ने बताया महेश्वर में निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के निमित्त 29 जून को राष्ट्र वंदना कवि सम्मेलन होगा। 30 जून को भगवान जगन्नाथ के पट खुलेंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे वाहन जन जागरण के लिए रैली निकलेगी। रात्रि में भजन संध्या होगी। बैठक में सकल हिंदू समाज के अध्यक्ष बबलू पाल, श्री सिद्धि विनायक मंदिर समिति के कैलाश महाजन, सिद्धनाथ महादेव की शोभा यात्रा के अध्यक्ष नवनीत भंडारी, विहिप संगठन मंत्री अतिशय जोशी, सीसीबी अध्यक्ष रणजीत डंडीर, रघुवंशी समाज अध्यक्ष दीपक डंडीर, राजेश वर्मा, अनिल रघुवंशी, आशीष जैन, परसराम चौहान, हरीश गोस्वामी, अनिल रघुवंशी, आदि मौजूद थे। महेश्वर से समिति के मधुसूदन चौरे, मनोज पाटीदार, हरीश चौहान, चेतन पटवारी, अरविंद सराफ, पुरुषोत्तम पंवार, रमेश पटेल भी उपस्थित थे।

एक जुलाई को सुबह 10 बजे निकलेगी यात्रा
महंत ने बताया 1 जुलाई को सुबह 10 बजे रथ यात्रा निकलेगी। रथ पर भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा एवं बलभद्र भगवान के विग्रह बैठेंगे। भक्त रथ का रस्सा खीचेंगे। यात्रा बाद छप्पन भोग एवं भोजन प्रसादी की व्यवस्था है।

उमड़ेगा आस्था का सैलाब
इस आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है। पर्यटन क्षेत्र महेश्वर में इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। नर्मदा के सुरम्य तट और मां आहिल्या के विशाल किला परिसर के बीच भगवान जगन्नाथ के जयकारें गूजेंगे।