
पुलिस और ग्रामीणों ने गोबर के ढेर में हत्या के बाद दबे शव को बाहर निकाला।
खरगोन/चिरिया. झिरन्या थाना क्षेत्र के छोटी बामनपुरी गांव से बेहद ही अमानवीय और रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बाप ने बेटे को काम करने के लिए कहा तो उसने कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतारा, इसके बाद साक्ष्य छुपाने की नियत से शव घर के बाहर रुखड़े (गोबर का ढेर) में दबा दिया। घटना के बाद से हत्यारा बेटा फरार है। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसका पीएम कराया और परिजनों को सौंपा है। जांच जारी है।
झिरन्या पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छोटा बामनपुरी गांव में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चिरिया वन रेंज के स्थाई कर्मी सुमारिया उर्फ सुमेरसिंह जमरे (53) और उसके बेटे थानसिंह के बीच काम करने की बात पर कहासुनी हो गई। देर रात शुरू हुआ विवाद सोमवार सुबह तक जारी रहा। सुमारिया का केवल इतना कहना था कि बेटा काम करे। इसी बात से तैश में आकर बेटे थानसिंह ने कुल्हाड़ी से बाप को मौत के घाट उतार दिया। घटना की भनक किसी को न लगे और साक्ष्य छुपाने के लिए थानसिंह ने पिता के शव को घर के बाहर रुखड़े में दबाया और फरार हो गया। परिजन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोबर के ढेर में दबे सुमारिया के शव को बाहर निकाला। शव का पीएम झिरन्या अस्पताल में किया है। आरोपी बेटे की तलाश जारी है।
क्षेत्र में मचा हड़कंप
घटना के बाद क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया। पुलिस सूचना के बाद जैसे ही गोबर के ढेर तक पहुंची वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने खुदाई कर शव को बाहर निकाला और मौका पंचनामा बनाकर पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया है। पूरे मामले में झिरन्या पुलिस जांच कर रही है। सुमारिया के दो बेटे है। पुलिस ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। वहीं आरोपी की तलाश में टीमें गठित की है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी।
चल रही पड़ताल
&काम की बात को लेकर बाप-बेटे में विवाद हुआ था। इसके बाद यह घटना हुई। पड़ताल कर रहे हैं।
निर्मल कुमारी श्रीवास, थाना प्रभारी, चैनपुर
Published on:
21 Jun 2022 12:02 am
बड़ी खबरें
View Allखरगोन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
