25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंधी ने मचाई तबाही, मकानों की चद्दरें उड़ी, बिजली के खंभे और पेड़ धराशायी

बिजली गिरने से मां और बेटी घायल, गाय और बछड़े की मौत, आंधी तूफान से मकानों की उड़ी चद्दरें, पेड़ धराशाई

2 min read
Google source verification
khargone_mausum.png

बिजली गिरने से मां और बेटी घायल

खरगोन। एमपी में मौसम बार बार बदल रहा है। रविवार को शाम को अचानक तेज हवा चलने लगी जिसने बाद में आंधी का रूप ले लिया। इससे खरगोन जिले में खासी तबाही हुई। कई जगहों पर देर रात तक आंधी चली जिससे जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में जबर्दस्त बर्बादी हुई है। इधर कई जगहों पर बिजली भी गिरी जिससे कुछ लोग घायल हुए हैं। कई जानवरों की तो मौत हो गई है। आंधी से व्यापक तबाही के बाद लोगों ने सरकार से तुरंत मुआवजा देने की भी मांग की है।

नवतपा के पहले जिले में मौसम ने ऐसी करवट की कि बहुत कुछ बर्बाद हो गया। रविवार देर शाम को खरगोन में तेज हवा और आंधी ने तबाही मचा दी। जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में आंधी चलने से भारी नुकसान हुआ है। आंधी इतनी जोरदार थी कि कई मकानों की सीमेंट या टीन की चद्दरें उड़ गईं। बिजली के खंभ और पेड़ धराशायी हो गए।

इधर गन्धावड गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मां और बेटी घायल हो गईं। बिजली की चपेट में आने से गाय और बछड़े की मौत हो गई। गांव में बिजली के पोल गिर गए जिससे आसपास के करीब 8 गांव में ब्लेक आउट हो गया। बताया जा रहा है कि गांव में अभी तक कोई प्रशासनिक अमला नहीं पहुचा है। इधर ग्रामीण अपने नुकसान के मुआवजे की मांग भी कर रहे हैं।

गन्धावड में आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से मां और बेटी झुलस गईं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं यहां गाय और बछड़े की मौत हो गई। आसपास के आधा दर्जन गांवों में भी मकानों की चद्दरें उड़ने के साथ कई पेड़ और बिजली के पोल भी धराशायी हो गए हैं। खरगोन विधायक रवि जोशी ने शासन से पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।