
किशनगढ़। प्रदेश में एक बार फिर लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। यहां नवविवाहिता शादी के 11 दिन बाद ही मां की बीमारी का बहाना बनाकर मायके चली गई। इतना ही नहीं वह अपने साथ नगद और सोना-चांदी के जेवरात भी ले गई। इसके बाद पति ने पत्नी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि सिद्धि विनायक कॉलोनी, खोड़ा गणेश रोड मदनगंज किशनगढ़ निवासी पीड़ित पति राजू कोरानी ने बताया कि अजमेर निवासी दलाला नरेश सिंधी ने उससे संपर्क कर शादी करवाने का झांसा दिया था। इसके बाद दलाल ने पीड़ित से एक लाख रुपए लिए और जगदम्बा कॉलोनी निवासी सोनिया उर्फ द्रौपदी पुत्री परसराम से उसकी शादी करवा दी। पीड़ित का कहना है कि शादी के 11 दिन बाद ही उसकी पत्नी मां की बीमारी का बहाना बनाकर चली गई।
इतना ही नहीं वह अपने साथ 45 हजार रुपए और सोना-चांदी भी ले गई। इसके बाद पीड़ित को पता चला कि सोनिया पहले से ही शादीशुदा है और उसकी मां भी बीमार नहीं है। पीड़ित जब अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल पहुंचा तो उसने आने से साफ मना कर दिया। इसके बाद उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि सोनिया ने पहले से ही तीन शादियां की हैं और वहां से भी वह सोना-चांदी लेकर फरार हो चुकी है। इसके बाद राजू कोरानी ने अपनी पत्नी सहित दलाल नरेश सिंधी, टीकम, लता, नेहा, कविता पर भी पुलिस थाना मदनगंज पर मुकदमा दर्ज कराया, जिसे दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया।।
Published on:
11 Aug 2023 10:16 am

बड़ी खबरें
View Allकिशनगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
