30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अनुच्छेद-370 हटने के बाद कश्मीर में एक गोली नहीं चलीÓ

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने भाजपा की संगोष्ठी में कही बात
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

किशनगढ़

•

image

Narendra Singh Shekhawat

•

Updated: 26 Sep 2019, 5:00 AM IST

'अनुच्छेद-370 हटने के बाद कश्मीर में एक गोली नहीं चलीÓ

'अनुच्छेद-370 हटने के बाद कश्मीर में एक गोली नहीं चलीÓ

मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर).

केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में एक भी गोली नहीं चली। वहां केवल धारा 144 को सख्ती से लागू किया गया।

आरके कम्यूनिटी सेंटर में भाजपा की ओर से बुधवार को आयोजित 'एक राष्ट्र एक संविधानÓ संगोष्ठी में गंगवार ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भी अब पिछड़े वर्ग और अनुसूचित जाति वर्ग को केंद्रीय योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कश्मीर के श्रीनगर में जल्द ही ईएसआई का 100 बैड का आधुनिक सुविधाओं से युक्त हॉस्पिटल भी खोले जाने की घोषणा की।

संगोष्ठी में सांसद भागीरथ चौधरी, बीपी सारस्वत, अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल, पुष्कर विधायक सुरेश रावत, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा, जिला प्रमुख वंदना नोगिया, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, पुष्कर के सभापति कमल पाठक, सरिता गैना, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेश जैन आदि मौजूद रहे।

किशनगढ़ में खुलेगा 100 शैयाओं का अस्पताल

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि किशनगढ़ में 50 हजार से अधिक श्रमिकों की संख्या को देखते हुए ईएसआई का 100 बैड का हॉस्पिटल बनाया जाएगा। इससे श्रमिकों उपचार और स्वास्थ्य देखभाल में मदद मिलेगी।

केन्द्रीय मंत्री गंगवार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए पेंशन योजना लागू की है। प्रधानमंत्री लघु व्यापारिक मानधन योजना के अंतर्गत छोटे कारोबारियों को 60 साल की उम्र के बाद 3000 रुपए महीना पेंशन मिलेगी। इसमे उन्हें मासिक 55 से 200 रुपए का अंशदान करना होगा। इससे 3 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। जिनका जीएसटी के अंतर्गत सालाना टर्नओवर डेढ़ करोड़ से कम है वह सभी इस योजना में शामिल हो सकते हैं।
अजमेर दक्षिण से विधायक अनिता भदेल ने गंगवार को बीड़ी श्रमिकों के कल्याण और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित ज्ञापन सौंपा।