
Kishangarh : आखिर अनुराग के जीवन के काम आई परिवार और मित्रों की प्रार्थनाएं
मदनगंज-किशनगढ़.
दूनिया की 10 वीं सबसे ऊंची नेपाल की अन्नपूर्णा पर्वत की करीब 6000 की ऊचांई से गिरने से लापता हुए अनुराग मालू सर्च ऑपरेशान में चौथे दिन गुरुवार को मिल गया। परिवारजन और मित्रों समेत सभी लोगों की प्रार्थनाएं और दुआएं अनुराग मालू के जीवन के काम आई और वह बर्फिली दरारों में ढूंढ लिए गए। अनुराग मालू फिलहाल अचेतावस्था में बताए गए है और काठमांडू के हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए है। अब परिवार समेत सभी लोग अनुराग के स्वस्थ्य होकर घर लौटने के लिए भी प्रार्थना और इंतजार कर रहे है।
अजमेर रोड आदित्य मील कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश मालू ने बताया कि चौथे दिन गुरुवार को सुबह निजी कम्पनी के सर्च ऑपरेशन के दौरान अनुराग के मिलने की सूचना उन्हें सुबह करीब 9.30 से 10 बजे मिली। इस पर भगवान का शुक्रिया अदा किया और परिवार के सभी सदस्य खुश हुए। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को स्नो फॉल होने लगा इस वजह से सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा। लेकिन रैस्क्यू टीमों ने गुरुवार को सुबह एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया और इस बार रैस्क्यू टीम को सफलता मिल गई और टीम ने अनुराग मालू को आखिरकार ढूंढ लिया। तत्काल अनुराग को पोखरना पहुंचाया गया और यहां प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद यहां से काठमांडू के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अनुराग फिलहाल काठमांडू के हॉस्पिटल में ही उपचाररत है।
घर पर किए सुंदर कांड का पाठ, बालाजी के चढ़ाया प्रशाद
बर्फिली चट्टानों से गिरने के बाद लापता हुए अनुराग मालू के मिलने की सूचना ने पूरे परिवार में खुशी का माहौल हो गए। पिता ओमप्रकाश मालू व माता पुष्पादेवी के चेहरों पर भी खुशी दिखी। इसके बाद घर पर सुंदरकांड का पाठ किया गया और पिता ओमप्रकाश मालू समेत परिवार के सदस्य प्राचीन बालाजी मंदिर पहुंचे और यहां प्रशाद चढ़ाकर अनुराग की दीघार्य की कामना की।
विधायक और सभापति ने भी कुशलक्षेम पूछी
विधायक सुरेश टाक ओमप्रकाश मालू के घर पहुंचे और परिवारजन के खिले चेहरों को देख खुशी जताई। साथ ही विधायक टाक ने सर्च ऑपरेशन की पूरी जानकारी भी ली और पूरे परिवार के सदस्यों से मिले और चर्चा भी की। इसी तरह सभापति दिनेशसिंह राठौड़ भी ओमप्रकाश मालू के घर पहुंचे और अनुराग के जल्द स्वस्थ्य होकर घर लौटने की कामना की। सभापति राठौड़ ने भी परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा की।
चौथे दिन मिली ऑपरेशन टीम को सफलता
दूनिया की 10 वीं सबसे ऊंची नेपाल की अन्नपूर्णा पर्वत की करीब 6000 की ऊचांई से गिरने से लापता हुए अनुराग मालू की तलाश के लिए तीन दिन तक के सर्च ऑपरेशन में पता नहीं चला गया। लेकिन चौथे दिन गुरुवार को रैस्क्यू टीम को अनुराग बेहोशी हालत में मिल गए। वह 25 मार्च 2023 को पर्वतारोहण के लिए माउंट ऐवरेस्ट नेपाल गया था और वह करीब 6000 मीटर की ऊंचाई पर पहुंच कर स्वास्थ्य कारणों से कैम्प संख्या-3 से कैम्प संख्या-2 के लिए वापस लौट रहा था। इस दौरान 17 अप्रेल को रास्ते में वह किसी दरार में गिर गया। उक्त सूचना अनुराग मालू के परिवार को अपराह्न 3 बजे टे्रकिंग कम्पनी की ओर से मिली।
Published on:
21 Apr 2023 01:46 pm
बड़ी खबरें
View Allकिशनगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
