17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान को लगी सर्दी, ओढाई रजाई

गर्म व्यंजनों का भोग, सेवा का समय बदला

2 min read
Google source verification
भगवान को लगी सर्दी, ओढाई रजाई

भगवान को लगी सर्दी, ओढाई रजाई

मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर).

सर्दी के साथ अब भगवान की सेवा का भी समय बदल गया है । विभिन्न मंदिरों में सुबह शाम होने वाली आरती और सेवा में करीब 1 घंटे तक का परिवर्तन हुआ है। भगवान की पोशाक भी ऊनी हो गई है और भोग गर्म पकवानों का लगाया जा रहा है।
नगर के मदन मोहनलाल मंदिर, गोविंददेव मंदिर, सत्यनारायण मंदिर सहित अधिकांश मंदिरों में कार्तिक पूर्णिमा के पश्चात सेवा का समय बदल गया है। इस दौरान सर्द मौसम भी शुरू हो गया है। ऐसे में भगवान को सुबह 6 बजे बाद उठाया जा रहा है। स्नान भी गर्म या निवाए पानी से कराया जा रहा है। कपड़े भी ऊनी पहनाएं जा रहे हैं। भोग भी हलवे और गर्म व्यंजनों का लगाया जा रहा है। विश्राम के समय रजाई भी ओढाई जा रही है।

मदन मोहनलाल मंदिर में सर्दी में सुबह साढ़े 6 बजे भगवान को उठाया जाता है। करीब साढ़े छह बजे पहली आरती होती है, जबकि गर्मी में यह समय साढ़े पांच बजे का है। सांयकालीन सेवा में ५.४५ बजे उत्थापन भोग, 6 बजे संध्या आरती और साढ़े छह बजे शयन आरती होती है।

ओढाकर रखते हैं शॉल

गोविंददेव मंदिर में साढ़े छह बजे शयन आरती होती है, जबकि गर्मी के दौरान इसका समय करीब 8 बजे का है। सर्द मौसम के दौरान ऊनी वस्त्र पहनाए जाते हैं और दिनभर शॉल ओढाई जाती है। शयन के समय रजाई ओढाई जाती है।

स्नान भी गर्म पानी से

सत्यनारायण मंदिर के राजेश आचार्य ने बताया कि सेवा का समय तो बदला ही है। भोग में भी परिवर्तन होता है। भगवान को गर्म या निवाए पानी से स्नान कराया जाता है। भोग में भी गर्म दूध और हलवा चढ़ाया जाता है।

जल्दी बंद होने लगे पट

उधर नगर के अन्य मंदिरों में भी सुबह पट खोलने और बंद करने के समय में बदलाव हुआ है।