11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किशनगढ़
दीपावली पर लक्ष्मी का भोग बनाते हैं मोहम्मद शकील
Play video

दीपावली पर लक्ष्मी का भोग बनाते हैं मोहम्मद शकील

पतासे, सटेली और चपड़ा की मिठाई बनाने का करते हैं काम दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन पर लगता है चीनी से बनी मिठाई का भोग
Google source verification

दीपावली पर लक्ष्मी के पूजन के लिए चीनी से बनी मिठाई का भोग लगाया जाता है। सटेली, चपड़ा, पताशे और खिलौने वाली मिठाई बनाने का कार्य पिछले कई वर्षो से धोलपुर निवासी कारीगर मोहमद शकील कर रहे हैं। यह विशेष प्रकार का प्रसाद नगर के ओसवाली मोहल्ले में तैयार किया जा रहा है।

 

शकील ने बताया कि वह विष्णु अग्रवाल के यहां पर पिछले आठ साल से यह मिठाई बना रहा हैं। यहां पर कार्य करने वाले प्रदीप कुशवाह और नरेन्द्र ठाकुर का कहना है कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे हाथों से तैयार की गई चीनी की मिठाई का घर-घर में महालक्ष्मी के भोग लगाया जाएगा। यह मिठाई सिर्फ दीपावली सीजन में ही तैयार की जाती है, इसके अलावा चीनी के पताशे बनाए जाते हैं। समय के साथ शक्कर (चीनी) से बनी मिठाईयों को क्रेज कम होता जा रहा है।

चीनी से बनती है मिठाई

सटेली और चपड़े की मिठाई को शक्कर से बनाया जाता है। चपड़ा बनाने के लिए 21 तार की चासनी बनाई जाती है। यह चासनी सूखने के बाद सत हो जाती है और दांत के नीचे रखते ही आवाज के साथ टूटने वाली होती है। चासनी को फर्श पर बिछाकर सूखने के लिए छोड़ दिया जाता है। इसके बाद उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर काटे जाते हैं।

 

इस प्रकार बनाया जाता है सटेली को

इसमें भी चासनी को बनाकर सुखाया जाता है इसके बाद मशीन से घुमाया जाता है और बेलनाकर आकृति में बनाकर काटा जाता है। ्रफूले के साथ खाई जाती है मिठाई चीनी की मिठाई को सर्वाधिक छोटे बच्चे पसंद करते हैं। लक्ष्मीजी के पूजन में फूले और चीनी की मिठाई रखी जाती है। पूजन के बाद बच्चे फूले के साथ इस मिठाई को चाव से खाते हैं। उक्त मिठाई पूरी तरह से चीनी से बनाई जाती है।

 

यहां होती है सप्लाई

यहां पर बनी मिठाईयां किशनगढ़, अंराई, रूपनगढ़, दूदू, अजमेर और जयपुर तक भेजी जाती है। यह मिठाई नवरात्र से बनाना शुरू कर दिया जाता है। नगर में दो-तीन जगह यह मिठाई बनाती इसका स्टॉक कर यहां से सप्लाई की जाती है। मिठाई परभी महंगाई की मार चीनी की मिठाई पर महंगाई की मार पड़ रही है। पिछले कुछ सालों में चीनी के भाव तेज होने के साथ ही, उसकी बनाई, ईधन आदि महंगा हो गया है। इसके कारण इसके भाव कुछ तेज है।