
निगम चुनाव कराने की मांग पर भाजपा का प्रदर्शन
निगम चुनाव कराने की मांग पर भाजपा का प्रदर्शन
- पुलिस के साथ धक्का मुक्की, वाटर कैनन और रैफ को उतारा
- बैरीकेड तोडऩे की कोशिश,
- निगम के पीछे के गेट फांदने का प्रयास, हंगामा
हावड़ा
हावड़ा नगर निगम इलाके में नागरिक सेवाओं की खराब होती हालत के खिलाफ व निगम चुनाव की मांग पर सोमवार को भाजपा समर्थकों ने निगम मुख्यालय का घेराव व प्रदर्शन किया। अप्रिय स्थिति से निपटने व प्रदर्शनकारियों को निगम परिसर में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस तैनात रही। नाकेबंदी तोडऩे पर उतारू भाजपा समर्थकों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। घंटे भर तक चले प्रदर्शन के दौरान कई लोगों के घायल होने का दावा किया जा रहा है।
घटनास्थल पर डी सी हेडक्वाटर्स रूपेश कुमार व डीसी नार्थ अमित भरत राठौर पुलिस बल के साथ तैनात रहे। प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई। पहला बैरीकेट तोडऩे के बाद प्रदर्शनकारी पिछले गेट की ओर कूच् कर गए। जहां राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
भाजयुमो का यह आंदोलन निगम के चुनाव टालने, निगम में प्रशासक की नियुक्ति करने व 7 महीनों से शहर के लोगों को हो रही समस्या के विरोध स्वरूप किया गया था।
इससे पहले उत्तर हावडा के फायर सर्विस स्टेशन के सामने से वार्ड नंबर 13 की पूर्व पार्षद गीता राय, भाजपा नेता राजेश राय, तारकनाथ साव, उमेश राय, आनंद तिवारी, रुद्र प्रताप दास, विवेक सिंह, आनंद दुबे के नेतृत्व में जुलूस निकला जो हावड़ा कोर्ट के पास पहुंचा। हाथों में पोस्टर लिए भाजपा कार्यकर्ता निगम कर्मचारियों के अनियमित वेतन, तीन महीने से नहीं मिल रही मजदूरी, ठेकेदारों की बकाया राशि जैसे मामलों के पोस्टर रखे हुए थे। उसी जगह पर प्रदेश भाजपा के महासचिव संजय सिंह , पूर्व पार्षद अनिता सिंह, भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह, सुरजीत साहा, विनय अग्रवाल, नबो कुमार दे, प्रभाकर पंडित, अंबुज शर्मा के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ता निगम के मुख्य और पिछले गेट की ओर बढऩे लगे, पुलिस के जल कमान चलाने और बल प्रयोग करने पर भाजपा कार्यकर्ता निगम के पिछले गेट पर पहुंच कर हंगामा करने लगे। 1 घंटे तक चले हंगामे में कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए और इसी बीच पुलिस के कई कैमरे और हेलमेट भी गुम हो गए।
Published on:
17 Jun 2019 10:12 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
