4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : कोलकाता में RBI गवर्नर को काले झंडे दिखाए; वापस जाओ का नारा लगाया 

 कोलकाता एयरपोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरबीआई चीफ उर्जित पटेल को काला झंडा दिखाया और वापस जाओ का नारा लगाया।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Anuj Shukla

Dec 15, 2016

urjit patel rbi chief

Congress workers show black flags to RBI Governor Urjit Patel at Kolkata Airport

कोलकाता.
यहां एयरपोर्ट के बाहर गुरुवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरबीआई गवर्नर का कड़ा विरोध किया। बता दें कि कोलकाता एयरपोर्ट के बाहर उर्जित पटेल को काला झंडा दिखाया गया। कार्यकर्ताओं ने वापस जाओ का नारा भी लगाया। विरोध कर रहे कार्यकर्ता करीब एक दर्जन की संख्या में थे।

घटना से जुड़ा जो वीडियो सामने आया है, उसमें कुछ कार्यकर्ता उर्जित के करीब जाने की कोशिश करते दिखे। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने घेरा बनाकर आरबीआई चीफ को वहां से बाहर निकाला और विमान तक पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक़ कार्यकर्ता नोटबंदी को लेकर आरबीआई की भूमिका का विरोध कर रहे थे। उर्जित पटेल बंगाल के दौरे पर थे।

वीडियो में देखें, किस तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध...


तृणमूल ने दिया धरना, किया विरोध
इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के मंत्रियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ही लगातार दूसरे दिन कोलकाता में मौजूद भारतीय रिजर्व बैंक के रीजनल कार्यालय के बाहर प्रोटेस्ट दिया। ये लोग नए नोटों की सप्लाई नहीं होने का विरोध कर रहे थे। प्रोटेस्ट के दौरान उर्जित पटेल अंदर बैंक के मैनेजमेंट बोर्ड की मीटिंग में शामिल हो रहे थे। कम्युनिस्ट नेताओं ने भी उर्जित के बंगाल दौरे का विरोध किया है।