27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यूटाउन में दिन-दहाड़े चोरी

पीछे की ओर जाकर पीछे का गेट देखा तो पाया कि पीछे का गेट खुला है और ताला टूटा हुआ है

less than 1 minute read
Google source verification
kolkata west bengal

न्यूटाउन में दिन-दहाड़े चोरी

न्यूटाउन . न्यूटाउन थाना इलाके के तारुलिया सेकेण्ड लेन के निवासी धनंजय सरकार के घर में शुक्रवार की दोपहर चोरी की गई। उनके घर से पांच हजार रुपए नगद व कुछ गहने गायब हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार धनंजय का बेटा शुक्रवार की दोपहर को डेढ़ बजे के करीब घर लौटा तो देखा कि मुख्य गेट अन्दर से बन्द है। पीछे की ओर जाकर पीछे का गेट देखा तो पाया कि पीछे का गेट खुला है और ताला टूटा हुआ है। न्यूटाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

16 किलो चांदी के साथ एक गिरफ्तार

बर्दवान . 16 किलो चांदी राज्य से झारखंड भेजी जा रही थी। रास्ते में ही कस्टम्स के अधिकारियों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए चांदी को जब्त कर लिया है। बर्दवान के उल्लास मोड़ स्थित बसों में छापेमारी कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चांदी के बाट व चांदी के दाने बरामद हुए। कुल 16 किलो चांदी बरामद की गई। जिसकी कीमत 8 लाख रुपए है। गिरफ्तार व्यक्ति धीरेन्द्र प्रसाद बादानी को हिरासत में ले लिया गया है। वह चांदी को लेकर झारखंड जा रहा था। उसके पास कोई वैध कागजात नहीं थे। उसके साथ और भी कुछ लोग थे। वे फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। यह चांदी विदेश से लाई गई है। अधिकारी यह पता लगाना चाहते हैं कि यह चांदी किसके पास भेजी जा रही थी।