
Dilip Ghosh
Dilip Ghosh on Chandrima Bhattacharya Resignation: पश्चिम बंगाल की सियासत में उस समय हलचल तेज हो गई, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) की वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य (Chandrima Bhattacharya) ने पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया। इस घटनाक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में अब इस्तीफो का सिलसिला शुरू हो चुका है, जो उसके संगठनात्मक संकट की ओर संकेत करता है।
मीडिया से बातचीत के दौरान दिलीप घोष ने तंज कसते हुए कहा, देश में एक समय अवॉर्ड लौटाने का दौर चला था। अब तृणमूल कांग्रेस में इस्तीफे देने का दौर शुरू हो गया है। लगता है कि आने वाले दिनों में यह सिलसिला और भी तेज हो सकता है।
उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस का संगठन पहले की तुलना में कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। उनके अनुसार, पार्टी के भीतर लगातार हो रहे बदलावों के कारण यह समझना भी मुश्किल हो गया है कि कौन नेता किस पद पर है और कौन संगठन छोड़ रहा है। साथ ही दिलीप घोष कहते है, ऐसा लगता है कि तृणमूल कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा पहले जैसा प्रभावी नहीं रहा। यही वजह है कि यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि कौन इस्तीफा दे रहा है और कौन किस भूमिका में आगे बढ़ रहा है। हालांकि, यह पूरी तरह पार्टी का आंतरिक मामला है और इसका समाधान भी उन्हें खुद ही करना होगा।
चंद्रिमा भट्टाचार्य के संगठनात्मक पदों से इस्तीफे के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। विपक्ष इसको तृणमूल कांग्रेस के भीतर बढ़ते असंतोष से जोड़कर देख रहा है, जबकि पार्टी की ओर से अब तक इस मामले पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
चंद्रिमा भट्टाचार्य का राजनीतिक सफर कांग्रेस से शुरू होकर 2009 में TMC में शामिल होने के बाद चमका। 2011 में दम दम उत्तर से MLA बनीं और ममता सरकार में कानून, वित्त, स्वास्थ्य, भूमि सुधार जैसे विभागों की मंत्री रहीं। 2021 में फिर विधायक चुनी गईं। हाल ही में TMC की बंगाल प्रदेश अध्यक्ष बनीं, लेकिन 2026 चुनाव में हार और पार्टी संकट के बाद जुलाई 2026 में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।
Updated on:
05 Jul 2026 10:29 am
Published on:
05 Jul 2026 09:35 am
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
