10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीरभम जिले से फिर विस्फोटकों का जखीरा बरामद

मुराराई थाना क्षेत्र से 27 हजार डेटोनेटर और 6 हजार जिलेटिन स्टिक । जब्त पुलिस ने तीन को दबोचा।
2 min read
Google source verification
kolkata west bengal

बीरभम जिले से फिर विस्फोटकों का जखीरा बरामद

कोलकाता

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने फिर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किया। मंगलवार रात मुराराई थाना क्षेत्र के बनरामपुर गांव में छापेमारी कर 27 हजार डेटोनेटर और 6 हजार जिलेटिन स्टिक जब्त किया। इस सिलसिले में कविरुल शेख, मुकेश सिंह और मोना है। तीनों से कड़़ी पूछताछ की जा रही है। यह जानने का प्रायस किया जा रहा है कि इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक कहां से लाया गया था। इससे पहले 29 मई को जिले के नलहाटी इलाके से पुलिस ने 50 हजार डेटोनेटर, 11 हजार जिलेटिन स्टिक और भारी मात्रा में आमोनियम नाइट्रेट जब्त किया था। मामले में एक जने को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार उससे पूछताछ में मुराराई थाना क्षेत्र के बनरामपुर गांव निवासी कविरुल इस्लाम के यहां विस्फोटकों का जखीरा रखा हुआ। उसकी सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार रात कविरुल के घर पर छापेमारी की। वहां से विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया।

--------

पत्थर खादान में इस्तेमाल के लिए रखे थे

बीरभम जिला पुलिस सूत्रों के अनुसार प्राथमिक पूछताछ में कविरुल और उसके सहयोगियों ने बताया है कि पत्थर खादान में इस्तेमाल के लिए ये विस्फोटक जमा कर रखे थे। ये जरुरत के अनुसार पत्थर खदान के व्यवसायियों को विस्फोटक सप्लाई करते थे।

---

माओवादियों से संबंध की संभावना से इनकार नहीं

बीरभूम जिला माओवाद प्रभावित झारखंड राज्य से सटा हुआ है इसलिए पुलिस पकड़े गए लोगों के माओवादियों से संबंध की संभावना से इनकार नहीं कर रही है। इस दिशा में भी जांच शुरू की गई है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये विस्फोटक माओवादियों के सप्लाई के लिए जमा रखा गया था अथवा नहीं।

----
जिले से फरवरी महीने में भी जब्त किया गया था विस्फोटक

बीरभूम जिले में भारी मात्रा में विस्फोटक जब्ती का यह पहला मामला नहीं है। अक्सर जिले से विस्फोटक जब्त किए जाते हैं। 29 मई से पहले 27 फरवरी को मोहम्मद बाजार इलाके से बड़ी संख्या मे डेटोनेटर एवं जिलेटिन स्टिक जब्त किए गए थे। उससे पहले पिछले साल जून महीने में मोहम्मद बाजार थाने की पुलिस ने एक वाहन से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किया गया था।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग