
अच्छी गुणवत्ता वाले कमल फूल की पैदावार नहीं होने से हावड़ा के किसान हैं बेहद निराश
Uploaded By : Ram Naresh Gautam
हावड़ा. हावड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में अवादा से जकपुर तक रेलवे के किनारे खाई के जलाशय में अच्छी गुणवत्ता वाले कमल के फूल की पैदावार होती है। लेकिन इस साल बारिश नहीं होने के कारण कमल फूलों की गुणवत्ता उतनी अच्छी नहीं हो पाई। इससे कमल फूलों से जूड़े किसानों के अंदर निराशा है।
अश्विन के इस महीने में देवी दुर्गा की पूजा में मुख्य सामग्री के रूप में 108 कमल के फूलों का संधि पूजा के दिन मां दुर्गा की पूजा के दौरान उपयोग किया जाता है। महाअष्टमी के दिन संधि पूजा में देवी चंडी की मुख्य समाग्री में 108 कमल फूल शामिल हैं।
लेकिन इस साल एक तरफ इस कमल के फूलों की पैदावार कम हुई है। अधिक बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से कमल के फूलों की गुणवत्ता अच्छी होती है। कमल फूल के पैदावार से जुड़े किसान प्रशांत मन्ना ने बताया कि इस साल कमल फूलों की पैदावार को लेकर सभी काफी चिंतित हैं।
उन्होंने बताया कि इस साल बारिश कम होने के कारण कमल फूल की पैदावार उतनी अच्छी नहीं है। हालांकि हमने पिछले साल कमल फूल की पैदावार बढ़ियां होने से वे इसे बेचकर अच्छा लाभ हुआ था। कमल फूलों से लगभग डेढ़ सौ किसान जुड़े हैं।
वे कमल के फूलों को कोलाघाट के पास फूलबाजार में ले जाकर बेच देते हैं। उन्हें सरकारी मदद नहीं मिलती है। इस साल कृषि विभाग के अधिकारी आए और उनके साथ खड़े होने का वादा किया है, एक अन्य किसान बाप्पा मैईत्ती ने बताया कि कमल की खेती में कई समस्याएं हैं। जल स्तर बढ़ाने के लिए नहरों के लिए जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है।
Published on:
27 Sept 2022 12:41 am
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
