कोलकाता। जैसे-जैसे दुर्गा पूजा (Durga Puja 2023) की घड़ी नजदीक आ रही है, जॉय ऑफ़ सिटी कोलकाता (Joy of City Kolkata) दुर्गा पूजा (Durga Puja 2023) के रंग में रंगने लगी है। लोगों में उत्साह और उमंग का माहौल है। शहर के अलग-अलग इलाकों में थीम आधारित पंडालों (theme based pandal) ने कोलकाता (Kolkata) की रौनक बढ़ा दी है। Joy of City kolkata West Bengal decorated with theme based pandal
इस साल 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे है और इसी दिन से कलश स्थापना के बाद पश्चिम बंगाल (West Bengal) में दुर्गा पूजा (Durga Puja 2023) का पर्व भी शुरू हो जाएगा। आज के समय में दुर्गा पूजा (Durga Puja 2023) केवल कोलकाता (Kolkata) या पश्चिम बंगाल (West Bengal) तक सीमित नहीं रह गई है बल्कि पूरे देश में इसकी धाक है। 2021 में यूनेस्को से विश्व विरासत का तमगा लगने के बाद तो इसे और भी धूमधाम से मनाया जाने लगा हैं।
इस साल पहले कोलकाता (Kolkata) की विश्व प्रसिद्द ट्राम को दुर्गा माँ का रूप दिए जाने और अब शहर के विभिन्न इलाकों में थीम आधारित पंडाल (theme based pandal) सुर्खियां बटोरे हुए है। मूर्तिकारों ने भी पंडाल संचालकों और लोगों की मांग पर मूर्तियों को आकार देना शुरू कर दिए है। पंडालों को भी थीम के आधार पर सजाया जा रहा हैं।
अलग-अलग थीम के पंडाल Various theme based pandals
दुर्गा पूजा (Durga Puja 2023) का उत्साह इन दिनों चरम पर हैं और शहर के अलग-अलग इलाकों से थीम आधारित पंडालों (theme based pandals) की तस्वीरें आने से लोगों में उत्साह और भी बढ़ गया है। कहीं चंद्रयान तो कहीं ग्रामीण भारत और किसानो को दुर्गा पूजा पंडाल में जगह दी गई है।
एक पंडाल स्वामी ने अपने पंडाल के बारे में बात करते हुए बताया कि हमने यह थीम किसान के अधिकार को लेकर रखा है। हमारे देश के किसान कृषि क्षेत्र की रीढ़ की हड्डी हैं। इसको देखते हुए हमारा यह थीम है। हम इससे उनकी परेशानियों को दर्शाना चाहते हैं, किसान जो चीज़ें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करते हैं हमने वह चीज़ें इस्तेमाल की हैं जैसे मिट्टी के बर्तन, हंसिया, गमछा, बांस…
वहीँ कोलकाता (Kolkata) के ही श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब के दुर्गा पूजा (Durga puja 2023) पंडाल का थीम इस साल पेरिस के डिज्नीलैंड पर रखा गया है। इस पंडाल का अंदरूनी साँचा बांस और बल्लियों से बनाया जा रहा है। आपको बता दें कि श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब पश्चिम बंगाल (West Bengal) सरकार में दमकल मंत्री सुजीत बोस का है।
बेलघरिया 17 पल्ली दुर्गा पूजा (Durga puja 2023) कमेटी का पूजा पंडाल मिस्त्र के पिरामिड की थीम पर बनाया जा रहा है और करीब 12,000 वर्ग फ़ीट में पंडाल को सजाया गया है। इसमें अलग-अलग ऊंचाई के 5 पिरामिड तैयार किये जा रहे है, साथ ही नील नदी के प्रभाव को दिखाने के लिए एक अस्थायी जलाशय को भी तैयार किया गया है।
इस बार 17 हज़ार विदेशी पर्यटक आने की सम्भावना
यूनेस्को से विश्व विरासत की सूची में शामिल होने के बाद विदेशी पर्यटक भी दुर्गा पूजा (Durga puja 2023) को लेकर काफी उत्साहित है। राज्य के पर्यटन विभाग का मानना है कि इस बार दुर्गा पूजा (Durga puja 2023) के समय अधिक संख्या में विदेशी सैलानी जॉय ऑफ़ सिटी (Joy of City) आ सकते हैं। यह संख्या 17 हज़ार के करीब हो सकती है। पर्यटन विभाग कि सचिव नंदिनी चक्रवर्ती ने बताया कि हमने इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ टूर ऑपरेटर्स के एक सम्मेलन में करीब 900 टूर ऑपरेटर से बात की, वह इस वर्ष विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष पैकेज की व्यवस्था कर रहे हैं।
आज दुर्गा पूजा (Durga puja 2023) पांडालों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगी ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करीब एक महीने से राज्य सचिवालय भवन नहीं जा रही है और घर से ही प्रशासनिक काम काज संभल रहीं है। आज कालीघाट स्थित उनके आवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होनी है। दुर्गा पूजा (Durga puja 2023) के पहले कैबिनेट की यह बैठक काफी महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक में कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं, साथ ही आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने आवास से शहर के कई पांडालों का वर्चुअल उद्घाटन भी करने वाली हैं।
Joy of City kolkata West Bengal decorated with theme based pandal