5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाली में महादेव जूट मिल बंद, तीन हजार मजदूर हुए बेरोजगार

मिल प्रबंधन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, मुख्य द्वार पर लगाया कार्य स्थगन का नोटिस

less than 1 minute read
Google source verification
बाली में महादेव जूट मिल बंद, तीन हजार मजदूर हुए बेरोजगार

बाली में महादेव जूट मिल बंद, तीन हजार मजदूर हुए बेरोजगार

हावड़ा. बाली थाना क्षेत्र स्थित महादेव जूट मिल को प्रबंधन ने कार्य स्थगन के तहत बुधवार सुबह से बंद कर दिया। मिल के मुख्य द्वार पर कार्य स्थगन का नोटिस लगा दिया गया। महादेव जूट मिल के मजदूर जब बुधवार को पहली पारी में काम करने पहुंचे तो देखा कि मिल का मुख्य द्वार बंद है और जूट मिल के मुख्य द्वार पर कार्य स्थगन का नोटिस लगा हुआ है। इसके बाद मजदूरों ने जूट मिल के गेट पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
मिल के मजदूरों का कहना था कि प्रबंधन ने कच्चे माल की कमी दिखाकर मिल को बंद कर दिया। उनका कहना था कि लॉकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जूट मिल मालिकों से मिल में 30 फीसदी मजदूरों को लेकर काम करने का निर्देश दिया था लेकिन मिल मालिकों ने कच्चे माल की कमी दिखाते हुए मिल को कार्य स्थगन के तहत बंद कर दिया। मिल में स्थाई और अस्थाई कुल मिलाकर तीन हजार मजदूर काम करते हैं जो लॉकडाउन के दौरान बेरोजगार हो गए हैं। इनके पास रोजी-रोटी का कोई जरिया नहीं है। मिल प्रबंधन ने ऐसे समय में मिल बंद किया जिस समय लॉकडाउन के दौरान मजदूरों को पैसे की सबसे अधिक जरूरत रहती है।
मजदूरों का कहना है कि प्रबंधन इस मिल को जल्द से जल्द खोले, नहीं तो इसको लेकर बड़ा आंदोलन करेंगे। मिल के तृणमूल समर्पित यूनियन के नेता बलराम भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन ने जानबूझकर मिल को बंद किया है। ऐसे में जिस तरह मिल के कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी वेतन पा रहे हैं। ठीक उसी तरह से मिल बंद होने पर मजदूरों को भी वेतन देना पड़ेगा। यही उनकी मांग है।