11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत में तम्बाकू सेवन के मामले में पश्चिम बंगाल के पुरुष एवं महिलाएं सबसे आगे

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय के एक सर्वे में यह बात सामने आई है। 2019-20 के लिए उपलब्‍ध डेटा के अनुसार पश्चिम बंगाल...

2 min read
Google source verification
भारत में तम्बाकू सेवन के मामले में पश्चिम बंगाल के पुरुष एवं महिलाएं सबसे आगे

भारत में तम्बाकू सेवन के मामले में पश्चिम बंगाल के पुरुष एवं महिलाएं सबसे आगे

कोलकाता
भारत में तम्बाकू सेवन के मामले में पश्चिम बंगाल के पुरुष एवं महिलाएं राष्‍ट्रीय स्‍तर पर तंबाकू के सेवन में आगे हैं। पश्चिम बंगाल के 80.4 प्रतिशत पुरुष तंबाकू का सेवन करते हैं, जबकि महिलाओं की संख्‍या 59.2 फीसदी है।
केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय के एक सर्वे में यह बात सामने आई है। 2019-20 के लिए उपलब्‍ध डेटा के अनुसार पश्चिम बंगाल के बाद तम्बाकू सेवन के मामले में तेलंगाना दूसरे स्थान है। यहां 70 फीसदी पुरुष और 48.8 प्रतिशत महिलाए तंबाकू का इस्‍तेमाल करती हैं।
पुरुषों की बात करें तो उत्‍तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, असम और बिहार में 60 प्रतिशत से ज्‍यादा पुरुष तंबाकू का सेवन करते हैं।
शराब पीने के मामले में असम की महिलाएं बाकी राज्‍यों की महिलाओं तथा अरुणाचल प्रदेश के पुरुष बाकी प्रदेश के पुरुष से काफी आगे हैं। असम की 15 से 49 साल उम्र वाली 26.3 फीसदी महिलाएं शराब पीती हैं। इसके बाद जम्‍मू कश्‍मीर का स्थान है। वहांज आयु वर्ग (15-49साल) की 23 प्रतिशत महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। राष्‍ट्रीय स्‍तर पर केवल 1.2 प्रतिशत महिलाएं ही शराब का सेवन करती हैं।
सर्वे में चंडीगढ़, लक्षद्वीप में शराब पीने वाली महिलाओं की संख्‍या 0 है। इसके अलावा मेघालय में 8.7 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं।बाकी सभी राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शराब पीने वाली महिलाओं की संख्‍या 10 प्रतिशत से कम है।
असम में शराब पीने वाली 44.8 प्रतिशत महिलाएं हफ्ते में एक बार शराब पीती हैं जबकि राष्‍ट्रीय स्‍तर पर यह औसत 35 प्रतिशत है।
मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में अरुणाचल प्रदेश के पुरुष सबसे ज्‍यादा शराब पीते हैं। वहां के 59 प्रतिशत पुरुषों से शराब के सेवन करते हैं। राष्‍ट्रीय स्‍तर पर 29.2 प्रतिशत पुरुष शराब पीते हैं।असम में यह आंकड़ा 29.2 प्रतिशत है. वहां शराब पीने वाले पुरुषों में से 51.9 प्रतिशत हफ्ते में एक बार पीते हैं जबकि राष्‍ट्रीय स्‍तर पर यह औसत 40.7 प्रतिशत है।