8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 जिलों में 4 नए मामले, लोगों में फैल रही मोमो की दहशत

- हर दिन बढ़ते जा रहे मोमो मैसेज के मामले - मोमो के दशहत में जी रहे विद्यार्थी - अब तक हो चुकी है 2 की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Ashutosh Kumar Singh

•

Updated: 1 Sep 2018, 10:12 PM IST

Kolkata West Bengal

2 जिलों में 4 नए मामले, लोगों में फैल रही मोमो की दहशत

कोलकाता

महानगर कोलकाता सहित राज्यभर में खतरनाक गेम मोमो अपना जाल फैलाता ही जा रहा है। शनिवार को कोलकाता व उत्तर 24 परगना जिले को मिलाकर मोमो मैसेज के 5 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें कुछ पीडि़तों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, वहीं कुछ युवा डर के मारे व्हाट्स एप बंद किए बैठे हैं। लोगों में मोमो की दहशत इतनी बढ़ गई है कि कई ने तो अपना व्हाट्सअप एकाउन्ट डिलीट कर दिया है। शनिवार को केष्टोपुर के २ कॉलेज विद्यार्थी, कस्बा के एक विद्यार्थी, व मिनाखा की एक छात्रा के पास मोमो के मैसेज आए। जिनके पास यह मैसेज आएं है वो सभी दहशत में हैं। युवाओं को कुछ समझ ही नहीं आ रहा कि वह क्या करें क्या न क रें। मालूम हो कि उत्तर एवं दक्षिण २४ परगना, जलपाईगुड़ी, बर्दवान समेत विभिन्न जिलों में छात्र/छात्राओं के मोबाइल पर मोमो के लिंक भेजे जाने की घटना सामाने आई है। मोमो गेम को लेकर पूरे राज्य में आतंक फैला हुआ है। राज्य पुलिस और सीआईडी मामले की जांच कर रही है। विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में छात्र/छात्राओं की मौत के इसे गेम के प्रति जागरूक किया जा रहा है। छात्रों को इस गेम को नहीं खेलने की नसीहत दी जा रही है।

----

केस -1
केष्टोपुर के निवासी व आईटीआई कॉलेज में पढऩे वाले छात्र कनक बारीक के पास शनिवार दोपहर १.२३ बजे अमरीका कोड के एक नंबर से मोमो का मैसेज आया। कनक अपने दोस्तों के साथ कहीं जा रहा था। उसने यह बात अपने दोस्तों को बताई। मैसेज के बाद कनक इतना डर गया था कि उसने सोचा व्हाट्सअप डिलीट कर दें पर उसने मोमो के नंबर को ब्लॉक करके छोड़ दिया।

----

केस - 2

बागुईआटी नारायण तल्ला के निवासी व आईटीआई छात्र अशोक जाना के पास भी मोमो का मैसेज आया। अशोक ने नंबर को ब्लॉक कर दिया। वह डर के मारे कुछ कहने को तैयार नहीं है। अशोक ने डर से अपना फोन ही बंद कर दिया है।

----

केस -3

दक्षिण कोलकाता के कस्बा थाना इलाके के एक छात्र के पास भी मोमो का यह मैसेज आया । इस घटना के बाद छात्र सहित उसके परिजन भी दशहत में हैं। छात्र की मां ने बताया कि डर लग रहा है कि इससे कुछ बुरा न घट जाए। छात्र की मां ने उससे मोबाईल फोन ले लिया। परिजनों से कस्बा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

---

केस - 4

उत्तर २४ परगना के मिनाखां के शिवतल्ला निवासी एक १०वीं की छात्रा के पास शनिवार सुबह मोमो गेम का मैसेज आया। यह छात्रा बामनपुकुर उच्च विद्यालय की छात्रा है। सुबह इस मैसेज के सामने आने से छात्रा बुरी तरह डर गई है। छात्रा ने मिनाखा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

----

हो चुकी है 2 की मौत

उल्लेखनीय है कि राज्य में इन दिनों मोमो चैलेंज गेम को लेकर आंतक मचा हुआ। कर्सियांग में दो जने की मोमो से मौत होने की भी बात कहीं जा रही है। पश्चिम बंगाल सीआईडी ने सार्वजनिक नोटिस जारी करके गेम खेलने का निमंत्रण मिलने पर पुलिस से संपर्क करने को कहा है।