
प्रेम मिलन कोलकाता ने 21 दिव्यांगों को दी व्हील चेयर/हाथ साइकिल
कोलकाता
सामाजिक संस्था प्रेम मिलन (कोलकाता ) की ओर से बुधवार को उत्तर 24परगना एवं मुर्शिदाबाद जिले के 21 दिव्यांग लोगों को हाथ साइकिल और विकलांग चेयर प्रदान की गई। ओसवाल भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वार्ड नम्बर 20 के पार्षद विजय उपाध्याय ने कहा कि हमारे धर्म शास्त्र व पुराणों में मनुष्य योनि को श्रेष्ठ माना जाता है। कहा जाता है कि कठिन तपस्या और सुकर्मों से मनुष्य योनि में जन्म मिलता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यही जीवन तब अभिशाप बन जाता है जब किसी दुर्घटना या हादसे में वे शरीर का कोई अंग खो बैठते हैं। या फिर मां की गर्भ से ही विकलांग के रूप में जन्म लेते हैं। धर्म, जाति व संप्रदाय के भेदभाव से परे विकलांगता का दर्द सबके लिए समान होता है। इसी दर्द को कम करने के संकल्प के साथ प्रेम मिलन (कोलकाता) ने गोयल ब्रदर्स, मदन चंद नहाता, गोविन्द प्रसाद शर्मा के सहयोग से व्हील चेयर व हाथ साइकिल वितरण करने का जो महती अभियान शुरू किया है वह काबिलेतारीफ है। व्हील चेयर व हाथ साइकिल वितरण समारोह के मौके पर कही। इस मौके पर उमा शंकर तमरायात, राजेश सिन्हा, सम्पतमल बच्छावत, पवन भगत, विमल चंद जैन, राशमी खटेड़ उपस्थित थे। संस्था के सचिव चंद्रकांत सराफ ने कहा कि विकलांगता के अभिशाप को दूर करने के लिए सामाजिक चेतना जगाना जरूरी है। उन्हें उम्मीद है क शारीरिक रूप से अपंग मनुष्य को आज दी गई व्हील चेयर व हाथ साइकिल के सहारे खुद को आत्म-निर्भर बनाने के रास्ते पर आगे बढेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेनू सिंह, ज्योति सराफ, समर्थ सराफ, सुरेश खंडेलवाल, संजय अग्रवाल, महेंद्र टिबड़ेवाल, मनोज जयसवाल, हरी प्रकाश सोनी, दीपक जलान, आत्माराम गोएंका, राज कुमार बागला, राजाराम कंदोई, प्रदीप वर्मा, हितेश दोषी, दिलीप सराफ, कमल कांत मोदी, रतन जयसवाल, अशोक शर्मा, नवीन सराफ एवं निधीश अग्रवाल ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Published on:
30 Jan 2019 10:13 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
