23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

kolkata-खड़दह में दो गुटों के बीच हुई झड़प में गोली चली, एक घायल

west bengal -उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह नगर पालिका के एक नंबर वार्ड के जीसी रोड में बुधवार रात दो आपराधिक गुटों के बीच हुई मारपीट के दौरान फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में एक युवक को गोली भी लग गई। लेकिन गोली से घायल युवक फरार है, उसका पता नहीं चल पाया है।

2 min read
Google source verification
kolkata-खड़दह में दो गुटों के बीच हुई झड़प में गोली चली, एक घायल

kolkata-खड़दह में दो गुटों के बीच हुई झड़प में गोली चली, एक घायल

इलाके में तनाव का माहौल
-दो आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता .
उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह नगर पालिका के एक नंबर वार्ड के जीसी रोड में बुधवार रात दो आपराधिक गुटों के बीच हुई मारपीट के दौरान फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में एक युवक को गोली भी लग गई। लेकिन गोली से घायल युवक फरार है, उसका पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर गुरुवार को भी इलाके में तनाव का माहौल बरकरार रहा। घटना की जानकारी मिलते ही टीटागढ़ और रहड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरु कर दी।

इलाके में बढाई पुलिस गश्त

घटना को लेकर इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है। यह घटना बुधवार रात खड़दह के एक नंबर वार्ड के जीसी रोड के छाई मोहल्ला इलाके में घटी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खड़दह नगर पालिका के वार्ड नंबर 1 के जीसी रोड इलाके में दो अपराधी गिरोहों के बीच भिड़ंत हो गई। बताया गया कि कुछ आपराधिक युबको ने शेख बॉबी नाम के युवक को गोली मारने आए थे। उसी समय शेख युसूफ नाम के एक अन्य युवक के पैर में गोली लग गई। घटना के बाद से यूसुफ का पता नहीं चला है।

गोली के खोखे बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए हैं। पुलिस युसूफ और अन्य की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात शेख बॉबी इलाके की एक दुकान के पास खड़ा था। आरोप है कि उसी समय बाइक पर सवार कई युवक आए और अचानक फायरिंग कर दी। शेख बॉबी हटे तो गोली दूसरे युवक के पैर में लग गई। गोली चलने की आवाज स्थानीय लोगों ने भी सुनी, वे कुछ देर बाद इलाके में आए तो वहां एक गोली का खोल पड़ा मिला, लेकिन उन्हें ऐसा कोई नजर नहीं आया। सूचना मिलने पर पुलिस सुबह मौके पर पहुंची। घटनास्थल से गोली के खोल बरामद किए गए हैं।

पुरानी दुश्मनी के चलते हुए शुट आउट

प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि ये शुट आउट पुरानी दुश्मनी के चलते हुआ हैं। इस मामले में रहड़ा थाने की पुलिस की तत्परता से गुरुवार को एमडी अरबाज और नदीम अहमद नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और दोनो आरोपियों को बैरकपुर अदालत में पेश किया गया। जहां न्यायाधीश से पुलिस हिफाजत की मांग की गई। बैरकपुर अदालत के न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया।
कैप्शन : इलाके में गश्त लगाती पुलिस।