6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साउथ कलकत्ता जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा का स्नेह मिलन

कला मंदिर में हुआ हास्य कवि सम्मेलन व स्नेह मिलन का आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
साउथ कलकत्ता जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा का स्नेह मिलन

साउथ कलकत्ता जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा का स्नेह मिलन

कोलकाता . साउथ कलकत्ता श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की ओर से हास्य कवि सम्मेलन व स्नेह मिलन का आयोजन कला मंदिर में हुआ। कार्यक्रम में सभा के कर्मठ अध्यक्ष विजय चोरडिय़ा ने सभी विशिष्टजनों, कवियों, सभा-संस्थाओं के पदाधिकारियों, उपस्थित जन समूह का स्वागत किया। सभा के सहमंत्री शैलेन्द्र बोरड़ ने आमंत्रित कलाकारों का परिचय करवाया एवं मंत्री जीवराज सेठिया ने कार्यक्रम के सहयोगियों व जन समूह के प्रति आभार ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की बहनों के मंगलाचरण से हुआ। सभा अध्यक्ष विजय चोरडिय़ा, मंत्री जीवराज सेठिया, पदाधिकारियों ने आगंतुक महानुभावों एवं कलाकारों का स्वागत किया। महासभा के अध्यक्ष सुरेश चंद गोयल, मुख्य न्यासी भंवरलाल बैद, न्यासी सुशीला देवी पुगलिया, जय तुलसी फाउंडेशन के प्रबन्ध न्यासी तुलसी कुमार दुगड़, आचार्य महाप्रज्ञ महाश्रमण एजुकेशन एण्ड रिसर्च फाउंडेशन के संथापक अध्यक्ष कमल कुमार दुगड़ एवं मुख्य न्यासी भीखम चंद पुगलिया, सभा के न्यासी बिजय सिंह कोठारी, कल्पना बैद, कमल किशोर ललवानी, पदम चंद भुतोडिय़ा, तारा देवी सुराणा, अमृत वाणी के अध्यक्ष प्रकाश बैद, सभा के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद बैद, डा. प्रतिभा कोठारी, सह-मंत्री कमल कुमार कोचर, शैलेन्द्र बोरड़, कोषाध्यक्ष रतन लाल सेठिया, रंजीत सिंह कोठारी, प्रमोद बैद उपस्थित थे।
कविगण डा. हरिओम पवार, अरुण जैमिनी, सुदीप भोला, गोविंद राठी एवं डा. भुवन मोहिनी ने रोचक प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सहयोगी संस्थाओं में साउथ कोलकाता तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल एवं तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम रही। संयोजकगण हिम्मत बरिडय़ा, मनोज कुमार दुगड़, अजय कोचर, अदित्य पारख, तेरापंथ युवक परिषद् साउथ कोलकाता के अध्यक्ष अरविंद डागा, मंत्री यशवंत रामपुरिया, महिला मंडल साउथ कोलकाता की अध्यक्षा संगीता सेखानी एवं मंत्री बिन्दु डागा, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम साउथ कोलकाता के अध्यक्ष धर्मचंद धारेवा, मंत्री आलोक चोपड़ा एवं तेरापंथ युवक परिषद साउथ कोलकाता की पूरी टीम का श्रम रहा।