2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal: संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल के हावड़ा स्थित कारखाने पर एसटीएफ की कार्रवाई, कई पहलुओं की पड़ताल

Hamim Mandal: बंगाल एसटीएफ ने हावड़ा में हमीम मंडल के बंद कपड़ा कारखाने की जांच की। आतंकी गतिविधियों के संदेह में गिरफ्तारी के बाद एजेंसियां उससे जुड़े ठिकानों की पड़ताल कर रही हैं।
2 min read
Google source verification
West Bengal suspected terrorist

हमीम मंडल का कपड़ा कारखाना। फोटो- पत्रिका

हावड़ा। गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र के पिलखाना स्थित आलम मिस्त्री लेन में संचालित हमीम मंडल के कपड़ा कारखाने पर रविवार को जांच एजेंसियों ने गहन पड़ताल की। हालांकि कारखाने के बाहर ताला लगा मिला, फिर भी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और आसपास की गतिविधियों की भी जांच की गई। मीडिया कर्मियों की भी मौके पर भीड़ लगी रही। उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई को पूर्वी बर्दवान के रेनेसां टाउनशिप स्थित एक जिम से आतंकी गतिविधियों के संदेह में बंगाल एसटीएफ ने हमीम मंडल को गिरफ्तार किया था।

एसटीएफ ने बताया कि वह मूल रूप से पूर्वी बर्दवान के कुसुमग्राम का निवासी है और अपने परिवार के साथ वहीं रहता था। साथ ही हावड़ा के पिलखाना इलाके में किराये पर कपड़ा कारखाना भी संचालित करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार हमीम करीब आठ-दस महीने से यहां कारखाना चला रहा था। आसपास के लोगों ने उसे कभी-कभार मशीनें लाते देखा था, लेकिन उन्हें उसके कामकाज की पूरी जानकारी नहीं थी। बताया जाता है कि यहां प्रिंटिंग और बारकोड से जुड़ा कार्य होता था।

दो कमरों में चलाता है कारखाना

मकान मालिक मोहम्मद अली ने बताया कि कारखाने के दो कमरों का मासिक किराया 11 हजार रुपए था। उनके अनुसार चुनाव परिणाम आने के बाद हमीम का कारखाने में आना कम हो गया था और वहां तीन कर्मचारी काम करते थे। इधर राज्य मंत्री एवं उत्तर हावड़ा के विधायक उमेश राय के बेटे को कथित 'हनी ट्रैप' में फंसाने और अपहरण की धमकी देने के मामले की जांच भी इसी प्रकरण से जोड़कर की जा रही है। इस मामले में एसटीएफ ने झारखंड के साहेबगंज से अर्पिता सरकार नामक युवती को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा कहीं इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

हमीम मंडल के फ्लैट पर भी ताला

गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत पिलखाना कर्बला के समीप पिलखाना फर्स्ट बाई लेन में हमीम मंडल का एक फ्लैट है। वह 2002 से वह पूरे परिवार के साथ यहां रहता था। वर्तमान में जब एसटीएफ की टीम यहां पहुंची तो फ्लैट में ताला लगा हुआ हैं। मकान मालिक ने बताया कि 2002 से हमीम मंडल अपने पूरे परिवार के साथ इसी फ्लैट में रहता था। उसे 2 माह पहले तक उसे अंतिम बार देखा गया था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं हैं। बहरहाल एसटीएफ और स्थानीय पुलिस इस फ्लैट पर पूरी तरह से नजर रख रही है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग