कोलकाता महानगर और उपनगरों में बिखरी महापर्व छठ की छटा
बिखरी हुई है। नहाय-खाय के साथ चार दिनों तक चलने वाला लोकआस्था का महापर्व छठ शुरू हो गया है। महानगर के गंगा तटों पर छठव्रतियों की भीड़ देखी गई। पहले दिन व्रत करने वाले पुरुषों और महिलाओं ने शुद्धिकरण के लिए नदियों, तालाबों में स्नान करने के बाद अरवा चावल, चने की दाल और लौकी (कद्दू) की सब्जी का भोजन ग्रहण किया। नहाय-खाय से ही इस पर्व की शुरुआत हो गई।