19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा कार्यालय में विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन, बनाई रणनीति, साय बोले- कार्यकर्ता कस लें कमर, देखें Video

BJP Meeting: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थानीय भाजपा कार्यालय में रविवार की दोपहर नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तरीय बैठक भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल व महामंत्री प्रदेश संगठन पवन साय ने ली।

less than 1 minute read
Google source verification
भाजपा कार्यालय में विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन

भाजपा कार्यालय में विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन

BJP Meeting: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थानीय भाजपा कार्यालय में रविवार की दोपहर नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तरीय बैठक भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल व महामंत्री प्रदेश संगठन पवन साय ने ली। अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं की ऊर्जा बढा़ते हुए कहा कि, समूचे भारत में भारतीय जनता पार्टी के अनूकुल वातावरण है। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। कांग्रेस ने इस देश में पचास साल शासन किया मगर यह स्थान वह नहीं बना पाई। केन्द्र में और प्रदेश में भाजपा का शासन हो, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस संकल्प के साथ सतत कार्य करना है।


पवन साय बोले - कार्यकर्ता अभी से कस लें कमर
पवन साय ने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। दस दिवसीय बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है। नारायणपुर विधानसभा के एक-एक बूथ पर कार्यकर्ता पूरी कर्मठता से काम करें व बूथ को मजबूत बनाए। केन्द्र की योजनाओं का जनता के बीच व्यापक प्रचार- प्रसार करें। लाभार्थी हितग्राहियों की सूची बना कर सीधे संपर्क साधे। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें।

यह भी पढ़ें: पहले पत्नी के साथ मिलकर पी शराब, पैसे मांगने पर नहीं दिए तो दीवार पर सिर पटककर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव, नारायणपुर जिला प्रभारी भरत मटियारा, विधानसभा प्रभारी मनोज जैन नारायणपुर जिलाध्यक्ष रतन दुबे,बस्तर जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, कोंडागांव जिलाध्यक्ष दिपेश अरोरा ,मर्दापाल मंडल अध्यक्ष रामकुमार कोर्राम मर्दापाल,भानपुरी मंडल अध्यक्ष,संतोष बघेल प्रदेश सदस्य,गौतम गोलछा सहित अन्य मौजूद रहे।