8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोंडागांव में हादसा… मरीज महिला को तेज रफ़्तार बाइक ने कुचला, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले रुक गई सांसे

Road Accident : नगर से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर नेताम हास्पिटल के पास रविवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
accident.jpg

छुट्टी आये सेना के जवान के साथ हुआ बड़ा हादसा

Road Accident : नगर से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर नेताम हास्पिटल के पास रविवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बाइक क्रमांक सीजी 27 एल 3116 पर आलबेड़ा निवासी एनपी सिंह व उनकी पत्नी अनारकली सिंह 59 सवार थी। आलबेड़ा आने के लिए सड़क क्रास करते समय उसे एक अन्य तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे एनपी सिह और उनकी पत्नी बाईक के अंनियत्रित होने से बीच सड़क पर ही गिर गए।

यह भी पढ़ें : ध्वस्त हुआ कांग्रेस राजपाठ ! हार के बाद कोई दे रहे विवादित बयान तो किसी को नोटिस जारी...

जिससे महिला के सिर पर गंभीर चोटे आई और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि, एनपी सिह ब्लड टेस्ट करवाने के लिए लैब गए हुए और वहा घर वापस आते वक्त यह हादसा हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। जिसके परिवार वालों ने अंतिम क्रिया से अपने गृहग्राम उत्तर प्रदेश लेकर रवाना हुए।

यह भी पढ़ें : 10 हजार वर्गफीट के सरकारी जमीन में बनाया आलिशान रेस्टोरेंट... अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई, न्यायालय का आदेश भी भूले

बस स्टैंड परिसर में मिला अज्ञात शव

चिकखलपुटी स्थित नवनिर्मित अंतराज्यीय बस स्टैड में रविवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिला। इसके बाद उसकी पहचान की कवायद शुरू होने लगी। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक को कुछ लोगों ने शनिवार की शाम आसपास टहलते हुए देखा था वहीं मृतक के हाथ में कैनुजेला लगा हुआ है। मृतक की पहचान भोला धु्रव के रूप में की। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए विवेचना में लिया है।