
BJP In Chhattisgarh : कांग्रेस में उठी बगावत के साथ अब संगठन ने अनुशासन का डंडा चलाना शुरू कर दिया है। संगठन ने पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह के बाद अब मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल को नोटिस जारी किया है। पार्टी ने तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। इसके आधार पर संगठन आगे का कदम उठाएगा।
बता दें कि कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने एक सह प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि उन्हें 7 लाख दिए दिए हैं। उन्होंने कहा, सर्किट हाउस में चार लाख और निजी होटल में तीन लाख रुपए दिए। यदि पार्टी में पैसा गया है, तो कोई बात नहीं है। केवल और केवल टिकट का हव्वा बनाकर इस प्रकार का कोई कृत्य किया गया है, तो इसकी जांच कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
3 दिन में मांगा जवाब
नोटिस में लिखा है कि आपके द्वारा प्रदेश प्रभारी और वरिष्ठ नेताओं पर सार्वजनिक रूप से लगाए गए तथ्यहीन आरोपों से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। इसे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला लिया है। तीन दिन के भीतर नोटिस का जवाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे।
शुक्ल ने बृहस्पत को बर्खास्त करने की मांग
इधर पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल ने पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह के बयान की निंदा की है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से मांग की है कि सिंह को छह साल के लिए पार्टी बर्खास्त किया जाए।
Published on:
11 Dec 2023, 1:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.