30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आत्मानंद स्कूलों में एडमिशन जारी, निजी संस्थान बोले – ये क्या हो रहा है…

Swami Atmanand English Medium School : शहर में हाल ही में खोले गए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया अब तक जारी है। ऐसे में प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने इस तरह के एडमिशन को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 11 Dec 2023, 11:37 AM IST

atmanand_school.jpg

Swami Atmanand English Medium School : शहर में हाल ही में खोले गए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया अब तक जारी है। जबकि, सामान्यत: सभी स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया अगस्त में ही बंद हो जाती है। ऐसे में निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चे बीच सत्र में ही स्कूल छोड़कर स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश ले रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान तो है ही, निजी स्कूलों को भी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने इस तरह के एडमिशन को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की है।

एसोसिएशन ने पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल को इस बारे में पत्र लिखा है। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा, हाल ही में खोले गए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में आज तक प्रवेश हो रहा है। ये नियमों के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ से उड़ान भरकर रायपुर एयरपोर्ट आया 1.25 करोड़ का सोना... DRI को मिली मिला था सीक्रेट

इंग्लिश मीडियम में पढ़ा हो

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में बीच की कक्षाओं में प्रवेश की एक ही योग्यता है कि इच्छुक विद्यार्थी इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई कर रहा हो। चूंकि, प्रदेश में इससे पहले सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल नहीं थे। ऐसे में निजी स्कूलों के बच्चे बीच सत्र में पढ़ाई छोड़कर सरकारी स्कूल में प्रवेश ले रहे हैं। निजी स्कूलों में प्रवेश की अंतिम मियाद अगस्त होती है।

एक बार किसी भी विद्यार्थी का प्रवेश पूर्ण होने के बाद बीच सत्र में निकालने से निजी स्कूलों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हमने मांग की है कि शिक्षा सत्र के बीच गलत तरीके से प्रवेश ले रहे रायपुर के आत्मानंद स्कूलों को और एडमिशन लेने से रोका जाए।