
ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक चालक की हुई मौत
कोण्डागांव। Road Accident : जिला मुख्यालय से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर शुक्रवार की सुबह हुए एक हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बाइक चालक की पहचान उमेश कोर्राम निवासी बोरगांव गोलावंड के रूप में की गई है।
ज्ञात हो कि, चौपाटी मैदान में एक सभा का आयोजन होना था। जिसके चलते भी लेकर सुबह से ही नगर में काफी भीड़ मौजूद रही वहीं हादसे के बारे में प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि, बाइक चालक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था उसी दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गया। जिसके चलते उनकी दर्दनाक मौत हो गई है।
दरअसल जिला मुख्यालय के बीचो-बीच होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग के चलते कई छोटे बड़े हादसे से होते रहते हैं। वही कोंडागांव बाईपास का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है यदि समय रहते यह बाईपास बनकर तैयार हो जाए तो ऐसी असमय होने वाली घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।
Published on:
21 Oct 2023 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allकोंडागांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
