जगदलपुर। CG News : पत्रिका ने 16 अक्टूबर के अंक में शहर और गांवों में चल रहे अवैध होर्डिंग के गोरखधंधे पर खबर प्रकाशित की थी। इस खबर के जरिए हमने बताया था कि किस तरह से अवैध होर्डिंग के जरिए एड एजेंसी वाले निगम की शह में फल-फूल रहे हैं। इस खबर के बाद निगम एक्शन में आया और निगम आयुक्त ने लगातार शहर के फ्लैक्स निर्माताओं और एड एजेंसी की बैठक लेकर कड़ी हिदायतें दी।