
CG Election 2023: आदर्श आचरण संहिता के दायरे में रहकर हो प्रचार-प्रसार
कोंडागांव। CG Election 2023: केशकाल विधानसभा के लिए नियुक्त प्रेक्षक बालाजी दिगंबर मंजुरे और कोंडागांव विधानसभा के लिए नियुक्त प्रेक्षक एसडी मांढरे ने अपने-अपने क्षेत्र के अभ्यर्थी और निर्वाचन एजेंटों की बैठक ली। संबंधित क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में आयोजित बैठकों में प्रेक्षकों ने आदर्श आचरण संहिता के दायरे में रहकर चुनावी प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।
इसके साथ ही 26 अक्टूबर को ईवीएम के दूसरे रेण्डमाईजेशन के दौरान प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने, मतदान के पश्चात् स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए नियुक्त प्रतिनिधियों को जानकारी देने को कहा। प्रेक्षकों ने 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांग मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया शुरु की है।
Published on:
24 Oct 2023 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allकोंडागांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
