इस दौरान ड्रोन ने मर्दापाल से कुछ रक्त सैंपल भी कलेक्ट किए और उन्हें जिला अस्पताल तक वापस लाया, जिससे इस प्रणाली की दोनों दिशाओं में उपयोगिता का परीक्षण किया गया। मर्दापाल जैसे दुर्गम और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं पहुँचाने में कई बार सड़क परिवहन से देरी होती है, जिससे मरीजों की जान को खतरा हो सकता है।