
CG News: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के परिसर में पिछले कई महीनों से आधा दर्जन से ज्यादा एम्बुलेंस जो विभिन्न योजनाओं के तहत जिले को मिली या खरीदी गई थी। जो नीलामी की प्रक्रिया जारी होने की वजह से खड़ी हुई बताया जा रहा है।
उन एंबुलेंसो में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लग गई और देखते ही देखते एक के बाद एक दो एम्बुलेंस जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि,इसी परिसर में संचालित हो रही एक छात्रावास से निकले कचरे को यही पर जलाया गया था जो धीरे-धीरेकर पास ही खड़े एम्बुलेंसो तक पहुच गई।
ज्ञात हो कि, चार दिन पहले ही जिला अस्पताल परिसर में बने अस्थाई कुछ कमरों में भी भीषण आग लग गई थी और इससे ठीक जिला हॉस्पिटल परिसर में ही लगे ट्रांसफार्मर में भी आगजनी की घटना हो चुकी है। आखिर यह आगजनी लगातार स्वास्थ्य विभाग में ही क्यों हो रही है, यह भी जांच का विषय हो सकता है।
कार्यालय परिसर में कई वर्षों से 12 खराब वाहन खड़े हैं। देखरेख के अभाव में इन गाड़ियों के चारों ओर घास और झाड़ियां उग आई थीं। आशंका है कि इन्हीं झाड़ियों में आग लगने से यह हादसा हुआ। हालांकि, आग लगने की असली वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है।
CG News: गौर करने वाली बात यह है कि इससे दो दिन पहले मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर में भी आग लगने की घटना हुई थी। इसके बाद गुरुवार को CMHO कार्यालय में आग लगने से लोग हैरान हैं। कई लोगों का कहना है कि कहीं यह आग जानबूझकर तो नहीं लगाई गई, ताकि कोई जरूरी कागजात या सबूत नष्ट किए जा सकें।
Updated on:
21 Mar 2025, 1:23 PM IST
Published on:
21 Mar 2025, 1:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.