
CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में तृतीय श्रेणी के प्रशिक्षण अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका की भर्ती के लिए अगले चरण का दस्तावेज सत्यापन 21 से 24 अक्टूबर तक किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सड्डू रायपुर जिला-रायपुर में होगा।
CG News: प्रशिक्षण अधिकारी के वर्कशॉप कैल्कुलेशन एण्ड साइंस एंड इंजीनियरिंग ड्राइंग, मैकेनिक डीजल एवं इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए 21 अक्टूबर को दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
प्रशिक्षण अधिकारी के वेल्डर, वायरमैन, फिटर ट्रेड के लिए 22 अक्टूबर, प्रशिक्षण अधिकारी के कम्प्युटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, कारपेंटर, टर्नर ट्रेड के लिए 23 अक्टूबर तथा प्रशिक्षण अधिकारी के ड्राइवर कम मैकेनिक, सिविंग टेक्नोलॉजी, हॉस्पिटल हाउस कीपिंग, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, शीट मेटल वर्कर, सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस (अंग्रेजी) ट्रेड एवं छात्रावास अधीक्षक/ छात्रावास अधीक्षिका के अभ्यर्थियों का 24 अक्टूबर को दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।
अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन उपरांत अगले दिन दोपहर 12 बजे तक दस्तावेज सत्यापन स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
Updated on:
18 Oct 2024 11:38 am
Published on:
18 Oct 2024 11:38 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
