CG News: ताजा मामला वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बफना व भोगाड़ी इलाके का है। जहा वन विभाग का तैनात अमला ही अपने मुख्यालय से नव दो ग्यारह नजर आते है। जिसमें पीलाराम दिवान, बीट गार्ड राकेश बैरागी के मौके पर न होने के चलते जंगल में अवैध कटाई के साथ ही आगजनी की समस्या इन दोनों बढ़ती जा रही है अब जिम्मेदारों को ही इस ओर इन कर्मचारियों पर कार्यवाही करने के साथ ही जंगल बचाने पहल करने की जरूरत है।