Congress Maun Satyagrah: छत्तीसगढ़ में आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार और गैंगरेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है। माताएं-बहनें, बेटियां अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार भी मूकदर्शक बनी हुई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेसियों ने मौन सत्याग्रह किया है।
यह भी पढ़ें: CG Naxal Attack: दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर, गृहमंत्री विजय शर्मा ने जवानों को दी बधाई…
बता दें कि कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी और जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से मंगलवार को मौन सत्याग्रह (Congress Maun Satyagrah) का आयोजित कर मुंह में काली पट्टी बांधकर कांग्रेस भवन परिसर में बैठे रहे।
यह भी पढ़ें: CG News: सरकारी अस्पताल में पूर्व सरकार की योजनाओं का किया जा रहा प्रचार, जानें किस योजना को मिल रहा लाभ
Congress Maun Satyagrah: दरअसल कांग्रेसियों का यह विरोध महिलाओं पर हो रहे अत्याचार बलात्कार के मामलों पर राज्य की भाजपा सरकार के द्वारा कोई कड़ी कार्यवाही अपराधियों पर नहीं करने के विरोध में था। वहीं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।