
युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस की ‘शिक्षा न्याय यात्रा’ (Photo source- Patrika)
Congress protest: शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण (रैशनलाइजेशन) के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को जिलेभर में ‘शिक्षा न्याय यात्रा’ निकाली, जो स्थानीय कांग्रेस भवन से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट घेराव की ओर बढ़ी। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में निकले और सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस के सुरक्षा घेरे को तोड़ने के प्रयास में लगे रहे।
हालांकि प्रशासन भी पूर्व सूचना के चलते तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगा रखा था और शायद यही वजह रही किए कांग्रेसी बेटिकेट्स नही तोड़ पाए और कलेक्टोरेट तक नहीं पहुंच पाए। कांग्रेस गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक शिक्षा न्याय यात्रा निकल रही है।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई, जिसमें कई कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ को हाथ में चोट आई तो कुछ प्रदर्शनकारी बेहोश भी हो गए। हालांकि इसके बावजूद आंदोलनकारी पीछे नहीं हटे और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भी कलेक्ट्रेट पहुंचने की कोशिश करते रहे।
प्रदर्शन के दौरान राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जैसे ही प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े, पुलिस ने रायपुर नाका के पास बेरिकेट्स लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद कांग्रेसी वहीं धरने पर बैठ गए और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते प्रदर्शनकारी कलेक्टोरेट तक नहीं पहुंच सके।
Congress protest: कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि युक्तियुक्तकरण नीति शिक्षकों के हित में नहीं है। ’’एक ही शिक्षक से पाँच कक्षाओं को पढ़वाना और साथ ही सरकारी अभियानों की ड्यूटी करवाना न सिर्फ शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित करेगा, बल्कि शिक्षकों पर भी अत्यधिक दबाव डालेगा,’’ इस दौरान आंदोलनकारी कांग्रेसी रास्ते भर राज्य सरकार को कोसते नजर आए हालांकि पुलिस ने कांग्रेसियों को कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले ही रायपुर नाका के पास बेरिकेट्स लगाकर रोक लिया।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
19 Jun 2025, 3:55 PM IST
Published on:
19 Jun 2025, 3:55 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोंडागांव
छत्तीसगढ़




