भूपेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक विजय का उक्त युवती से प्रेम प्रसंग था। जब उसे पता चला कि, युवती से अन्य का परिचय है व वह उसके घर पर है तो उसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाया और युवती के घर पहुंचा। जहां पहले से मौजूद भूपेश के साथ उसकी बहस हो गई। दोनों बाहर निकले इसी बीच युवती भी बाहर निकल गई। इस बीच दोनों युवकों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि, विजय ने अपने पास रखे चाकू को निकाल भूपेश के सीने में दे मारा।