
पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी दी जान (photo source- Patrika)
CG Murder News: कोंडागांव जिला के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद के चलते एक दंपति ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं दो मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोकोडी गांव के धरसरी पारा निवासी दंपति किसी काम से बनियागांव गए हुए थे। गुरुवार की रात जब दोनों वापस लौट रहे थे, तभी बल्लारी नाला के पास उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि पति धनेश्वर ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी सुखबती नेताम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि सुखबती नेताम की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पति ने भी आत्मग्लानि या डर के चलते पास में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस तरह एक ही रात में पूरे परिवार की खुशियां उजड़ गईं। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है और घटना के पीछे के कारणों को जानने की कोशिश कर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दंपति के बीच पहले भी मामूली विवाद होते रहते थे, लेकिन इस बार मामला इतना बढ़ जाएगा, इसका किसी को अंदाजा नहीं था। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सबसे ज्यादा चिंता उन दो नाबालिग बच्चों को लेकर है, जो अब अनाथ हो गए हैं।
प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बच्चों की देखभाल और भविष्य को लेकर मदद की मांग की जा रही है। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि गुस्से में लिया गया एक गलत फैसला न केवल दो जिंदगियां खत्म कर देता है, बल्कि पूरे परिवार को बर्बादी के कगार पर ला देता है।
वहीं दूसरी ओर कोंडागांव जिला में एक बार फिर तेज रफ्तार ने बड़ा कहर बरपाया है। नेशनल हाईवे-30 पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर कांकेर के नाथिया नवा गांव के पास रात करीब 11 बजे हुआ। यहां दो कारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
Updated on:
10 Apr 2026 11:46 am
Published on:
10 Apr 2026 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allकोंडागांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
