8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sirpur Temple: प्राचीन अवशेष एवं पवित्र गुफाएं… सिरपुर का ऐतिहासिक शिव मंदिर बन सकता है धरोहर

Sirpur Temple: कोंडागाँव में देवाधिदेव महादेव की आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि पर बुधवार को सुबह से ही नगर के शिवालयों में भक्तों बड़ी भीड़ देखने को मिली।

3 min read
Google source verification
Sirpur Temple: प्राचीन अवशेष एवं पवित्र गुफाएं... सिरपुर का ऐतिहासिक शिव मंदिर बन सकता है धरोहर

Sirpur Temple: नारायणपुर जिले से 22 किलोमीटर दूर सिरपुर स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। इसमें भक्त शिव की आराधना के लिए कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार कर शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहे थे। लेकिन सिरपुर का ऐतिहासिक शिव मंदिर महाशिवरात्रि तक सीमित रहकर अपनी पहचान के लिए तरसते नजर आता है।

Sirpur Temple: भगवान शिव की पूजा अर्चना

इस मंदिर के कायकल्प को लेकर कोई कारगर कदम उठाते नजर नहीं आता है। इससे सिरपुर का ऐतिहासिक शिव मंदिर सालों बितने के बावजूद जस के तस हालात में नजर आता है। जानकारी के अनुसार जिले के बेनूर से महज 2 किलोमीटर दूर सिरपुर में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व में मेले जैसा माहौल बना हुआ था। इस मंदिर में सुबह से श्रद्धालु शिव दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक सहित पूजा अर्चना में लीन हो गए थे। सिरपुर के साथ ही नगर आरईएस कॉलनी, पुलिस लाइन, एडका मोड़, बंगलापारा, पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा अर्चना में सराबोर हो गए थे।

आदि काल के राजा का गढ़ पहाड़ी

प्राचीन काल में सिरपुर को भगवान शिव की नगरी के नाम से जाना जाता था। इसके चारों और गोलाकार स्वरूप में हरे भरे से सटे हुए पहाड़ी सुसज्जित है। सिरपुर 44 गांव का मुख्यालय पर बना हुआ करता था, उस काल में परगना, गायता, परगना मांझी एवं चालकी सिरपुर के मूल निवासी हुआ करते थे। गांव के पुराने गायता पुजारियों के कथन के अनुसार यह सतयुगी शिव का धाम है।

इस स्थान पर प्रतिवर्ष सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। आदि काल के राजा का गढ़ पहाड़ी में विद्यमान है। इसे वर्तमान में कोइकि डोंगरी कहा जाता है। प्राचीन काल में सिरपुर परगना के नाम से विख्यात था, उस समय परगना मांझी सिरपुर निवासी था। बस्तर महाराजा तब सिरपुर धाम में आकर पूजा अर्चना किया करते थे।

यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक सिरपुर शिव मंदिर को धरोहर बनाने मांग, जानिए इसके पीछे का इतिहास

कोंडागाँव में देवाधिदेव महादेव की आराधना…

कोंडागाँव में देवाधिदेव महादेव की आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि पर बुधवार को सुबह से ही नगर के शिवालयों में भक्तों बड़ी भीड़ देखने को मिली। तो वही नगर के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक वैदिक मंत्रोपचार के साथ होते रहे तो वही मंदिर समितियों के द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था।

दानदाताओं और मंदिर समितियां के द्वारा भोग-भंडारे का भी विशेष आयोजन कर भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। नगर के कोपाबेड़ा, बंधा तालाब परिसर स्थित शिवालय, आलबेड़ा, आरईएस कॉलोनी, डीएनके स्थित शिवालयों ओम शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना हुई।

7 गुप्त महातीर्थ

सिरपुर की चारो दिशाओं में 7 शक्तिपीठ थे। इनमें त्रिगलेश्वर महादेव, आदिकल्पेश्वर महादेव, पातालेश्वर, पशुपप्तिश्वर, भूमण्डलेश्वर, त्रिपुरेश्वर, सिरेश्वर आदि जाने जाते है। यहाँ के शिवभक्त राजा की 7 रानियां थी। भगवान शिव की कृपा से आसपास पड़ोसी राज्यो की तुलना में धन ऐश्वर्य परिपूर्ण समृद्धशाली सिरपुर था। इसी के चलते कुछ लोग श्रीपुर भी कहते थे। इसकी वैभवता को देखकर लूटपाट के इरादे से पड़ोसी राज्य के राजा सिरपुर पर कई आक्रमण किए। लेकिन हर युद्ध मे सिरपुर की विजय होती थी।

पौराणिक काल की प्रतिमाएं व तालाब हैं

Sirpur Temple: सिरपुर में प्राचीन काल की ऐतिहासिक शिव, देवी पार्वती, गणेश, कार्तिकेय एवं शिवगढ़ की प्रतिमाएं विराजमान है। इसके पश्चिम में मनोरम जलाशय है। शिव मंदिर से करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में 12 माह पानी रहता है। यहां की भूमि दलदली है कहा जाता है झरनो- जलप्रपात में भगवान शिव के 2 गुप्त आदि कल्पेश्वर महादेव एवं पशुपति सर महादेव गुप्त रूप में विराजमान है।

सिरपुर में स्थित कोइकि डोंगरी को प्राचीन काल के राजाओं के महल के रूप में जाना जाता है, कहा जाता है कोइकि डोंगरी की चोटी पर एक विशाल छेद है। जिसको तोता छेद कहा जाता है। पश्चिम दिशा में स्थित गोबर डोंगरी में पत्थर का मुसल बहना है जो प्राचीन काल के राजाओं का है।

सिरपुर के पहाड़ों में पवित्र गुफा तथा तिलिस्मी दरवाजे हैं जो कि देवी की इच्छा से खुलते और बंद होते हैं। इन गुफा में प्राचीन काल के राजाओं के हथियार, तलवार वाले तीर, आदिम लिपि, शैल चित्र आदिम साहित्य देवी-देवताओं की मूर्तियां खजाना छिपा है, गुफाएं रहस्यमई व गोपनीय है।