6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाठग शंकर रजक ने इस गांव के 43 लोगों को लगाया चूना, लाखों रूपए हड़पकर हो गया रफुचक्कर

43 ग्रामीणों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Aug 03, 2018

43 ग्रामीणों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी

43 ग्रामीणों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी

कोरबा. शातिर ठग शंकरलाल रजक और उसके गिरोह की काली करतूत एक एक उजागर हो रही है। ठग शंकर ने गिरोह के साथ मिलकर रलिया में 43 ग्रामीणों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की है। उन्हें भी जमीन के फर्जी दस्तावेज और ऋण पुस्तिका थमाया है।
धोखाधड़ी के शिकार ग्रामीण एक एक पुलिस तक पहुंचने लगे हैं। बताया जाता है कि ठग शंकरलाल रजक और उसके गिरोह ने रलिया के ग्रामीणों से कहा था कि एसईसीएल सरायपाली बुड़बुड़ में कोयला खदान खोलने जा रहा है। खदान के लिए जमीन अधिग्रहित होगी। बदले में खातेदार को रुपए और परिवार के सदस्य को नौकरी मिलेगी।

रलिया के ग्रामीणों को झांसे में लेने के लिए उसने कुसमुंडा, दीपका और गेवरा खदान में जमीन अधिग्रहण के बदले ग्रामीणों को मिली नौकरी व रुपए से भी अवगत कराया था।

Read more : सुनो... सुनो... सुनो... शातिर ठग शंकर लाल रजक की सूचना देने वालों को मिलेगा इतने हजार का इनाम

शंकरलाल के झांसे में एक एक कर रलिया के 43 ग्रामीण आए। उन्होंने नौकरी और रुपए के लालच में पड़कर जीवनभर की कमाई शंकरलाल को सौंप दिया। ग्रामीणों ने शंकरलाल से जितनी जमीन के लिए सौदा किया, शंकर ने उतनी जमीन के पेपर भी ग्रामीणों को दिया। असली जैसी दिखने वाली ऋण पुस्तिका भी दिया।

-------------

लोगों से करोड़ों रुपए ठग कर इस तरह उड़ाता था ठग शंकरलाल
कोरबा. ठगराज शंकरलाल रजक के खिलाफ अब तक ११ केस दर्ज हो चुके हैं। एक सप्ताह के भीतर एक करोड़ से अधिक रकम की ठगी के तीन और केस दर्ज होने की तैयारी है। पुलिस ठगराज के खोजबीन में लगी हुई है। इधर शंकरलाल रजक की अय्याशी से जुड़ी तस्वीर पत्रिका के हाथ लगी है। हालांकि यह तस्वीर पुरानी है, लेकिन तस्वीर से साफ दिखाई पड़ रहा है कि लोगों से ठगी करने के बाद उससे शंकरलाल रजक किस तरह शराब व चिकन पर उड़ाता था। सूत्रों के अनुसा जमीन के बदले मुआवजा व नौकरी दिलाने का झांसा देकर रजक ने राज्य भर में १०० से भी अधिक लोगों को चूना लगाया है। ठगी की रकम भी करोड़ो में है।