27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएसईबी के रिटायर्ड कर्मचारी के क्रेडिट कार्ड से 92 हजार की ठगी, पढि़ए खबर ठग ने किस तरह से ली पिन व ओटीपी नंबर की जानकारी

- प्रार्थी ने बैंक में क्रेडिट कार्ड बंद करने दिया था आवेदन -आवेदन देने के तीन दिन बाद ही ठगों का आया फोन, और ले ली पूरी जानकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 19 Jun 2018, 9:34 PM IST

सीएसईबी के रिटायर्ड कर्मचारी के क्रेडिट कार्ड से 92 हजार की ठगी, पढि़ए खबर ठग ने किस तरह से ली पिन व ओटीपी नंबर की जानकारी

सीएसईबी के रिटायर्ड कर्मचारी के क्रेडिट कार्ड से 92 हजार की ठगी

कोरबा. सीएसईबी के रिटायर्ड कर्मचारी को क्रेडिट कार्ड से ठगों ने ९२ हजार रूपए का चूना लगा दिया। क्रेडिट कार्ड का उपयोग नहीं होने पर रिटायर्ड कर्मचारी ने बैंक में आवेदन दिया था। जिसके दो दिन बाद ही ठगों ने फोन कर पूरी जानकारी ले ली। चूंकि बैंक में उसने खुद क्रेडिट कार्ड बंद करने को कहा था इसलिए उसे ठगों पर शक नहीं हुआ। ऐसे में अब बैंक के कर्मचारी भी अब शक के घेरे में आ गए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। विद्युत उत्पादन कंपनी के पूर्व संयंत्र से रिटायर्ड कर्मचारी गौरंग चौधरी एमपीनगर में निवासरत है।

चौधरी के मुताबिक ठगी के दो माह पूर्व जब वह बैंक गया हुआ था तब वहां कुछ कर्मचारियों ने क्रेडिट कार्ड लेने के लिए कहा था। उसके आवेदन देने पर कुछ दिन बाद ही क्रेडिट कार्ड जारी भी हो गया। एक माह उसे रखने के बाद परिवार वालों ने इसकी आवश्यकता नहीं होने की बात कही। जिस पर रिटायर्ड कर्मचारी ने बैंक में क्रेडिट कार्ड को बंद करने के लिए आवेदन दिया था।

आवेदन देने के दो से तीन दिन बाद ही एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। जिसने पहले तो क्रेडिट कार्ड वापस करने के सम्बंध में जानकारी ली। इसके बाद क्रेडिट कार्ड नम्बर व पिन, ओटीपी नंबर तक पुछ लिया गया। दो दिन पहले पीडि़त ने ही क्रेडिट कार्ड को बंद करने के लिए आवेदन दिया था। लिहाजा उसे ठग पर शक नहीं हुआ।

Read More : VIDEO- टावरों व सिस्टम की टेस्टिंग अंतिम चरण में, जुलाई से बीएसएनएल उपभोक्ता को मिलने लगेगी ये सुविधा...

बड़ा सवाल कि आखिर पीडि़त ने बैंक में आवेदन दिया है इसकी जानकारी ठगों तक कैसे पहुंची। जरूरी जानकारी देने के बाद तीन किश्तों में पैसा निकाल लिया गया। जिसमें 8494 रूपये निकाल लिया गया । फिर उसी दिन को 8400 रूपये ठगी किया गया । १७ मई को 74945 रूपये को ठगी कर लिया गया है। कुल मिलाकर ९२ हजार की ठगी कर ली गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ४२० के तहत ठगी का केस दर्ज किया गया है। कुल मिलाकर बैंक कर्मचारियों पर अब शक बढऩे लगा है। पुलिस जल्द बैंक कर्मचारियेां से पूछताछ करेगी।