23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरबा में कोयला लोड ट्रेलर में लगी भीषण आग! स्टेडियम रोड पर धुएं का गुबार, चालक ने कूदकर बचाई जान

CG Fire News: कोरबा जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र स्थित अशोक वाटिका स्टेडियम रोड पर कोयले से भरे एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई।

less than 1 minute read
Google source verification
कोरबा में कोयला लोड ट्रेलर में लगी भीषण आग(photo-patrika)

कोरबा में कोयला लोड ट्रेलर में लगी भीषण आग(photo-patrika)

CG Fire News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र स्थित अशोक वाटिका स्टेडियम रोड पर कोयले से भरे एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर जैसे ही स्टेडियम रोड से गुजर रहा था, केबिन के पास से धुआं उठने लगा। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। काले धुएं का गुबार दूर तक फैल गया, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

CG Fire News: चालक ने दिखाई सूझबूझ

आग भड़कते ही चालक ने तुरंत चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। वाहन टी ट्रांसपोर्ट कंपनी का बताया जा रहा है। ट्रेलर का नंबर CG12BJ0643 है। सूचना मिलते ही 112 और सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि दमकल वाहन देर से पहुंचा, जिसके चलते ट्रेलर काफी देर तक धू-धू कर जलता रहा।

बड़ा हादसा टला

घटनास्थल के पास पेट्रोल पंप, दुकानें और रिहायशी मकान स्थित हैं। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।