
बज गया निकाय चुनाव का बिगुल, नगर निगम के लगभग 70 करोड़ के कार्यों पर लगा ब्रेक
कोरबा. जिले के शहरी क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है। सोमवार शाम से ही अलग-अलग टीम ने होर्डिंग्स व फ्लैक्स उतारना शुरु कर दिया गया था।
निकाय चुनाव को लेकर 30 नवंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके ठीक एक सप्ताह के भीतर पार्टियों को प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करनी होगी। छह दिसंबर नामाकंन की आखिरी तिथि है। कोरबा नगर निगम क्षेत्र के ६७ वार्ड समेत कुल 133 वार्ड के लिए दोनों ही प्रमुख पार्टी भाजपा-कांग्रेस व अन्य दलों को अपने प्रत्याशियों की घोषणा करनी होगी।
Read More: एटीएम क्लोनिंग कर 3.40 लाख की ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने रांची और गया से पकड़ा, एक सीबीआई का आरक्षक भी शामिल
इसके लिए अब महज 10 दिन ही शेष है। चुनाव की तिथि के घोषणा के साथ ही पार्टियों में भी हलचल तेज हो गई है। पार्षद के टिकट के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। आने वाले एक से दो दिन के भीतर पार्टी प्रत्याशी तय करने जुट जाएंगे। इधर आचार संहिता लगते ही निगम व प्रशासन का अमला शहर के चौक-चौराहों के साथ गलियों में लगे होर्डिग्ंस व फ्लैक्स उतारना शुरु कर दिया गया है। अन्य निकाय छुरी, कटघोरा, पाली व दीपका मेंं देर शाम तक कार्रवाई चलती रही।
आचार संहिता लगते ही निगम के लगभग 70 करोड़ के कार्यों पर लगा ब्रेक
सोमवार को आचार संहिता लगते ही नगर निगम के लगभग 70 करेाड़ से ज्यादा के कार्यों पर ब्रेक लग गया। ये वे कार्य हंै जिनकी टेंडर प्रक्रिया नहीं हो सकी थी या फिर कार्यवाही जारी थी। इसके आलावा आचार संहिता लगने से पहले जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया था। उनमें से भी कुछ कार्यों का टेंडर होना शेष है। रविवार को लगभग साढ़े 25 करोड़ के कार्यों का भूमिपुजन किया गया था। कई वार्ड ऐसे हैं जहां पार्षद मदों के कार्य भी टेंडर प्रक्रिया में थे। जिनपर प्रभाव पड़ेगा।
Published on:
26 Nov 2019 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
