26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बार सावन महीने में बन रहा शुभ संयोग, जानें किस राशि को कैसी करनी होगी पूजा

- श्रावण मास में बाबा को भांग, बेल पत्र और दूध चढ़ाने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 17 Jul 2018, 10:47 AM IST

इस बार सावन महीने में बन रहा शुभ संयोग, जानें किस राशि को कैसी करनी होगी पूजा

इस बार सावन महीने में बन रहा शुभ संयोग, जानें किस राशि को कैसी करनी होगी पूजा

कोरबा . सावन माह की शुरूआत इस बार 28 जुलाई से हो रही है। सावन माह में इस वर्ष चार सोमवार पड़ेंगे। जिसका समापन 26 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ होगा। मंदिरों में इसके लिए जोर-शोर से तैयारी शुरू हो चुकी है। हिंदू पंचाग के मुताबिक, इस साल सावन का महीने 30 दिन का होगा। 28 जुलाई को सावन का पहला दिन होगा जो कि 26 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगा। महीने में सोमवार के दिन का खास महत्व है, ऐसा कहा जाता है कि सोमवार भगवान शिव का दिन होता है ।

पंडित राजेन्द्र धर दीवान ने बताया कि इस बार सावन महीने में बड़ा ही शुभ योग बन रहा है। इस बार सावन माह में चार सोमवार हैं। सोमवार को बाबा भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक व उस दिन व्रत रखने तथा श्रद्धा भाव से पूजन अर्चन करने वाले की मनोकामनाएं भगवान शिव पूरी करते हैं । श्रावण मास में बाबा को भांग, बेल पत्र और दूध चढ़ाने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही गरीबों को दान देने से पुण्य फल मिलता है। जिले में कनकीधाम, पाली शिव मंदिर सहित शहर के कपिलेश्वरनाथ मंदिर, एसईसीएल शिव मंदिर, सीएसईबी कॉलोनी शिव मंदिर, एनटीपीसी गेट स्थित शिव मंदिर, साडा कॉलोनी शिव मंदिर समेत सभी मंदिरों में हर साल सावन में खासी भीड़ रहती है। मंदिर समिति द्वारा इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

Read More : न्यायाधीश ने ग्रामीणों से कहा किसी भी महिला व पुरुष को टोनहीं कहने से बचें, नहीं तो होगी ये कार्रवाई...

किस राशि को कैसी करनी होगी पूजा

-मेष इस राशि के लोगों को भगवान शिव को लाल चंदन और लाल रंग के फूल चढ़ाना चाहिए।
-वृषभ इस राशि के लोगों को चमेली के फूल अर्पित करने चाहिए और रुद्राष्टाकर का पाठ करना चाहिए।
-मिथुन इस राशि के लोगों को धतूरा और भांग चढ़ाना चाहिए।
-कर्क इस राशि के लोगों को भांग मिश्रित दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए ।
-सिंह इस राशि के लोगों को सावन के पूरे महीने शिव को कनेर के लाल रंग के फूल अर्पित करें।
-कन्या इस राशि के लोगों को शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि का श्रृंगार चढ़ाना चाहिए।
-तुला दूध में मिश्री मिलाकर उससे शिवलिंग का अभिषेक करें।
-वृश्चिक वृश्चिक राशि के जातकों को भोलेनाथ को गुलाब का फूल व बिल्वपत्र की जड़ अर्पित करें।
-धनु इस राशि के लोगों को शिवजी के चरणों में पीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए।
-मकर इस राशि के लोगों को शांति व समृद्धि के लिए भगवान शिव को धतूरा, फूल, भांग एवं अष्टगंध चढ़ाना चाहिए।
-कुंभ इस राशि के लोगों को गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।
-मीन इस राशि के लोगों को शिवलिंग पर पंचामृत, दही,दूध व पीले फूल चढ़ाने चाहिए