बैग में कुछ रुपये ,मोबाईल एवं एटीएम कार्ड सहित लगभग दस हजार का सामान था। महिला ने कोरबा स्टेशन पहुंचने के बाद आरपीएफ पुलिस को घटना की जानकारी दी। लेकिन वहां के पुलिस कर्मियों ने हर बार की तरह असहाय होकर चांपा में शिकायत केस दर्ज कराने को कहा। महिला मंगलवार को चांपा जीआरपी पुलिस के पास पहुंची जहां उसे मोबाइल के कागज लाने को कहा गया। बुधवार को केस दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है।