बिजली की आवाजाही से बढ़ रही परेशानी
एक ओर जहां लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर विद्युत वितरण विभाग की व्यवस्था से लोग काफी परेशान हैं। बढ़ती गर्मी में लोग घरों में दुबके हुए हैं। इस बीच कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो रही है। इससे गर्मी से राहत देने वाले एसी, कूलर और पंखों का लाभ उपभोक्ता नहीं कर पा रहे हैं। बिजली गुल होने से लोग घरों से बाहर निकलकर पेड़ की छांव में गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते हैं लेकिन गर्म हवाओं के थपेड़े उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है। बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता परेशान हैं। शिकायत के बाद भी व्यवस्था नहीं सुधर रही है।